फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Removal of malnutrition in one month

एक माह में हो बच्चों का कुपोषण दूर

Sun, 18 Jun 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिले में शनिवार को समाधान दिवस पर अफसरों ने पीड़ितों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान निगोही थाने में क्षेत्रीय विधायक, डीएम,एसपी ने अति कुपोषित बच्चों की माताओं को डिब्बा बंद प्रोटीन आहार वितरित किया।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर डीएम नरेंद्र कुमार सिंह और एसपी केबी सिंह ने क्षेत्रीय विधायक रोशन लाल वर्मा के साथ जनसमस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि विकास खंड के अति कुपोषित बच्चों को एक माह में पोषित किया जाए, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाए। बच्चों को प्रोटीन आहार जरूर खिलाया जाए, ताकि वह शीघ्र स्वस्थ हो सकें। विधायक रोशन लाल वर्मा ने अपनी ओर से अति कुपोषित बच्चों की माताओं को डिब्बा बंद प्रोटीन आहार प्रोटीनेक्स और लैक्टोजीन के 100-100 डिब्बे वितरित किए। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि बच्चों को खाना खिलाने से पूर्व अपने हाथ साबुन से भली प्रकार साफ जरूर करें और बच्चों को साफ कपड़े पहनाएं। विधायक रोशन लाल ने कहा कि वह बच्चों के विकास के लिए सतत प्रयास करेंगे और जरूरत के अनुसार और प्रोटीन आहार मुहैया कराएंगे। अधिकारियों के समक्ष 30 शिकायतें आईं, जिसमें छह शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम मोइन उल इस्लाम, थानाध्यक्ष रजी अहमद आदि मौजूद रहे। उधर, पुवायां कोतवाली पर एडीएम सर्वेश कुमार और एएसपी ग्रामीण सुभाषचंद्र शाक्य ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कुल 13 शिकायतों में तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह आदि मौजूद  रहे। इधर,एएसपी खुटार पहुंचे और समाधान दिवस में भाग लिया। समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने थाने की बैरक, कार्यालय आदि का मुआयना किया और अभिलेखों की जांच की। एएसपी ने लंबित विवेचनाएं शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो आरोपी अभी तक जेल नहीं गए हैं, उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाए।  उधर, रोजा थाने में फरियादियों के बैठने व पेयजल की  कोई व्यवस्था नहीं थी जिसको लेकर एसडीएम सदर रामजी मिश्रा, सीओ सदर ने इलाकाई थानेदारों की जमकर क्लास ली। इस दौरान करीब दो दर्जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तिलहर प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुए समाधान थाना दिवस में प्राप्त को 17 शिकायतों में से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान कोतवाल मनोज कुमार सहित तहसील के विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। कलान प्रतिनिधि के अनुसार एक फरियादी की शिकयत को  एसओ मनोज कुमार ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। परौर प्रतिनिधि के अनुसार अधिकतर शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पुलिस टीम व राजस्व टीम ने किया। लेखपाल न होने के कारण नाप का कार्य नहीं हो पाया। थाना समाधान दिवस पर राजस्व के लेखपाल नन्हें लाल,रामप्रकाश कश्यप के अलावा थाना स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed