फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   reindeer

चौक क्षेत्र में आया बारहसिंगा, वन विभाग ने पकड़ा

Mon, 08 Nov 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
reindeer
मोहल्ला चौक में विचरण करता बारहसिंगा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला चौक में स्थित निरंकार स्कूल के पास जंगल से भटककर एक बारहसिंघा आ गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया। कुत्तों के दौड़ाने की वजह से वह घायल हो गया था। पशु चिकित्सालय में उपचार के बाद वन विभाग के सदर रेंज स्थित कार्यालय परिसर में रखा गया है। इसके बाद जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे मोहल्ला चौक में स्थित निरंकार स्कूल के पास एक बारहसिंघा जंगल से भटकते हुए आ गया। यहां कुत्तों ने उसे घेर लिया और काटने लगे। उनसे बचने के लिए बारहसिंघा इधर-उधर भागने लगा। बारहसिंघा को देखकर मोहल्ले वालों ने वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सदर आरपी सिंह टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने एक खाली प्लॉट में जाल लगाकर बारहसिंघा को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ा और गाड़ी में डालकर उसे पशु चिकित्सालय सदर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग की सदर रेंज कार्यालय परिसर में उसे रखा है। वन क्षेत्राधिकारी सदर आरपी सिंह ने बताया कि बारहसिंघा कैंट इलाके के जंगल से भटक कर यहां आ गया होगा। कुत्तों के खदेड़ने की वजह से वह रिहायशी इलाके चौक में आ गया। बारहसिंघा वयस्क है। स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed