फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Red House won the sports meet

Shahjahanpur News: रेड हाउस ने जीती स्पोर्ट्स मीट

Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Red House won the sports meet
डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संस्था
शाहजहांपुर। डाॅ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में चल रही तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस से काव्या मिश्रा प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में ग्रीन हाउस से संबित गुप्ता प्रथम रहे। 400 मीटर रिले रेस में सीनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस और सीनियर बालक वर्ग में ग्रीन हाउस ने पहला स्थान पाया। ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के आदर्श सिंह, रस्साकसी के जूनियर बालिका वर्ग में ब्लू हाउस, बालक वर्ग में ग्रीन हाउस, सीनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस, बालक वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम रहा। विजेताओं को सम्मानित किया गया। गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल सेपकटाकरा में प्रदेश की टीम से ब्रांज मेडल प्राप्त कर लौटीं विद्यास्थली की शारीरिक शिक्षिका महजबी मंसूरी का भी सम्मान हुआ। कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि डाॅ. विजय पाठक ने छात्र-छात्राओं के बनाए मॉडलों का अवलोकन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या उज्जवल मिश्रा, उप प्रधानाचार्या डाॅ. ज्योत्सना द्विवेदी, नील वर्मा, सतीष चंद्र राठौर, रुचिर शर्मा, चेतना अवस्थी, शैलजा मिश्रा, अनीता त्रिवेदी, प्रकाश शर्मा, मोनिका सेठ, आकांक्षा मिश्रा, रहमत जहां, आशीष सक्सेना, विनीत सक्सेना, दीपक वर्मा, सोनल शुक्ला, मर्णिमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संस्था

डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed