{"_id":"6867bc06ca3e6249d409a97c","slug":"red-dressed-smuggler-came-to-give-smack-police-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-147323-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाल रंग के कपड़े पहने तस्कर को देने आए थे स्मैक...पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाल रंग के कपड़े पहने तस्कर को देने आए थे स्मैक...पुलिस ने दबोचा
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ के दो तस्कर। स्रोत: मीडिया सेल
- फोटो : घटना स्थल पर जांच करते एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ।
Link Copied
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के हुलासनगरा ओवरब्रिज के नीचे लाल रंग के कपड़े पहने तस्कर को स्मैक पहुंचाने आए दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 79 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात लाख रुपये है।
विज्ञापन
एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर मीरानपुर कटरा पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। तीन जुलाई को पुलिस को मुखबिर से स्मैक तस्करी के बारे में सूचना मिली। रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने हुलासनगरा ओवरब्रिज के आसपास घेराबंदी कर ली। पुलिस ने बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धान के रहने वाले मन्नान और इमरान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मन्नान के पास से 27 और इमरान के पास से 52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मीरानपुर कटरा थाने के प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि वे लोग उनके ही मोहल्ले के रहने वाले अफजल से स्मैक लेकर आए थे। उन लोगों को स्मैक हुलासनगरा पुल के पास लाल रंग के कपड़े पहने व्यक्ति को देनी थी। उससे 20 हजार रुपये लेने थे। ओवरब्रिज के पास वे लोग तस्कर का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस ने उन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।