फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Recovery process started, list of accounts sent to banks

Shahjahanpur News: रिकवरी की प्रक्रिया शुरू, बैंकों को भेजी गई खातों की सूची

Wed, 21 Jun 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Recovery process started, list of accounts sent to banks
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में संबंधित खातों से रिकवरी कराने के लिए डीएम की संस्तुति मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित बैंकों को पत्र के साथ खातों की सूची भेजी जा रही है।
विज्ञापन

पेंशन घोटाले में तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की मिलीभगत से दो प्राइवेट कर्मचारियों ने उनके डोंगल का इस्तेमाल करके लाभार्थी के खाते में भेजी जाने वाली रकम दूसरे खातों में भेज दी थी। जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ था। इसके बाद समाज कल्याण अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। सीतापुर में रहने वाले उनके दोनों कर्मचारी गायब हैं। वहीं राजेश कुमार को लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था। जांच पूरी होने के बाद समाज कल्याण अधिकारी को दोषी पाया गया था। उनको आरोप पत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन


2496 खातों में भेजी गई पेंशन की रकम
वृद्धावस्था पेंशन घोटाला पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। घोटाला करने वाले लोगों ने पहले ऐसे खाताधारकों को चिह्नित किया जो खाते में रुपये आने के बाद तय अंश काटकर उन्हें लौटा देंगे। इसके बाद 2496 खातों में पेंशन की रकम भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित बैंक खातों से होगी रिकवरी
संबंधित बैंक को समाज कल्याण विभाग की ओर से गड़बड़ी करने वाले खाताधारकों की सूची भेजी गई है। सूची मिलने के बाद बैंक संबंधित खातों से रकम की रिकवरी करेगी। अगर किसी खाताधारक के खाते में रकम नहीं होती है तो उस खाताधारक को समाज कल्याण विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाएगा।


संबंधित बैंकों को लेटर और खातों की सूची भेजी जा रही है। बैंक संबंधित खाताधारकों से रकम की रिकवरी करेंगे। अगर संबंधित खाताधारक के खाते में रकम नहीं है तो उसको नोटिस जारी किया जाएगा।
- वंदना सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed