फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RC centers could not be activated in the Gram Panchayats... cleanliness campaign is becoming a sham

Shahjahanpur News: ग्राम पंचायतों में सक्रिय नहीं हो सके आरसी सेंटर...स्वच्छता अभियान बन रहा दिखावा

Fri, 17 Jan 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 17 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
RC centers could not be activated in the Gram Panchayats... cleanliness campaign is becoming a sham
ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में बनकर तैयार आरसी केंद्र अभी शुरू नहीं हो सका। संवाद  
शाहजहांपुर। ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के लिए लाखों की लागत से बनाए गए एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरसी सेंटर) सक्रिय नहीं हो सके हैं। अधिकतर ग्राम पंचायतों में न तो कूड़ा का उठान शुरू हुआ है और प्रबंधन किया जा रहा है। गांवों में गंदगी फैली हुई है और आरसी सेंटर बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ के अवसर पर 13 जनवरी से 30 मार्च तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता लगा हुआ है। जिले में 1068 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से कूड़ा प्रबंधन के लिए 625 ग्राम पंचायतों में आरसी सेंटर बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग के मुताबिक, अभी तक इनमें से 326 ग्राम पंचायतों में आरसी सेंटर संचालित हैं। विभाग के अधिकारियों के पास इसकी जानकारी नहीं है कि कितनी ग्राम पंचायतों में कूड़ा एकत्र करने के लिए ई-रिक्शा संचालित हैं। अधिकतर ग्राम पंचायतों में आरसी सेंटर बंद हैं। गांवों में कूड़े के ढेर लगे हैं। पंचायती राज विभाग दावा कर कर रहा है कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आरसी सेंटर में कूड़ा प्रबंधन कर बनाई जाएगी खाद
प्रत्येक ग्राम पंचायत में करीब तीन लाख की कीमत से आरसी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही कूड़ा एकत्र करने के लिए 1.40 लाख रुपये ई-रिक्शा के लिए ग्राम पंचायत काे बजट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में लगे सफाई कर्मियों का वेतन अलग हैं। इसके बाद भी ग्राम पंचायतों के हालात खराब हैं।
-------
ग्राम पंचायत चौढेरा में लगे गंदगी के ढेर

रोजा। ब्लाक भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत चौढेरा में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। हालात देखकर लगता है कि महीनों से कूड़े का उठान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत में बने कूड़ा अपशिष्ट केंद्र बंद है। ग्राम पंचायत को निजी समाजसेवी संस्था ने गोद भी ले रखा है और दो कूड़ेदान भी रखवाए हैं। इसके लिए कोई प्रबंधन नहीं किया गया है। कूड़ेदान ऊपर तक भर गए हैं, लेकिन कूड़ा का उठान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कूड़ा एकत्र करने के लिए आया ई-रिक्शा पंचायतघर में खडका रहता है। प्रधान के पति सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में चार गांव हैं। कुल चार सफाईकर्मी तैनात हैं। कूड़ा उठाने को ई-रिक्शा चालक ही नहीं है। अपशिष्ट केंद्र के लिए भी कोई कर्मी नहीं मिला है। अधिकारियों के मुताबिक कूड़ा से प्लास्टिक और लोहे के सामान को बेचकर इसके लिए किसी व्यक्ति का प्रबंधन कर लिया जाए।
------
आरसी सेंटर पड़ा सूना, गांव में गंदगी

जैतीपुर। सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में आरसी केंद्र बनाए गए है। आरसी केंद्र के लिए सही स्थान का चयन नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत को ई-रिक्शा आवंटित किए गए लेकिन घरों के बाहर कूड़ादान नहीं लगाए गए। ऐसे में सड़कों पर ही कूड़ा इकट्ठा हो रहा है। ग्राम बझेड़ा भगवानपुर के मुख्य चौराहे से अंदर जाने वाले रास्ते पर कई कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़क पर कूड़ा फैल गया है।
----
ढिलाई के चलते नहीं हो पाया आरसी सेंटर तैयार

कुर्रियाकलां। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मल्लपुर में काफी समय से आरसी सेंटर निर्माणाधीन है। ठेेकेदार बीच में काम छोड़कर चल गया। इसकी वजह से निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा ने बताया कि ई-रिक्शा खरीद लिया गया हैं। अधिकारियों के आदेश भी हो गए हैं कि कूड़ा उठान कराकर आरसी सेंटर में निस्तारण कराया जाए। आरसी सेंटर तैयार नहीं होने की वजह से ई-रिक्शा अभी खड़ा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द आरसी सेंटर का निर्माण पूरा कराया जाए।
------

जिले की 326 ग्राम पंचायतों में आरसी सेंटर क्रियाशील हैं। बाकी में शुरू होने की प्रक्रिया चल रही है। सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों में आरसी सेंटर बनकर तैयार हो जाएंगे।

- घनश्याम सागर, डीपीआरओ

ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में बनकर तैयार आरसी केंद्र अभी शुरू नहीं हो सका। संवाद  

ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में बनकर तैयार आरसी केंद्र अभी शुरू नहीं हो सका। संवाद  

ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में बनकर तैयार आरसी केंद्र अभी शुरू नहीं हो सका। संवाद  

ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में बनकर तैयार आरसी केंद्र अभी शुरू नहीं हो सका। संवाद  

ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में बनकर तैयार आरसी केंद्र अभी शुरू नहीं हो सका। संवाद  

ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में बनकर तैयार आरसी केंद्र अभी शुरू नहीं हो सका। संवाद  

ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में बनकर तैयार आरसी केंद्र अभी शुरू नहीं हो सका। संवाद  

ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में बनकर तैयार आरसी केंद्र अभी शुरू नहीं हो सका। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed