फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rasleela

श्रीकृष्ण ने किया कालिया नाग का मर्दन, जय-जयकार से गूंजा पंडाल

Mon, 22 Nov 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
rasleela
शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम में रासलीला का मंचन करते वृंदावन के कलाकार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वृंदावन की रासलीला मंडली द्वारा मुमुक्षु आश्रम परिसर में किए जा रहे मंचन के चौथे दिन दिखाया गया कि जिस कालिया नाग के चलते मथुरावासियों में भय व्याप्त हो गया था, भगवान मधुसूदन ने उसका अपनी बाल लीला के माध्यम से कैसे मान मर्दन किया।
विज्ञापन

डॉ. देवकीनंदन शर्मा की मंडली के कलाकारों ने दर्शाया कि कंस ने नंद बाबा को संदेश भेजा कि एक करोड़ कमल के फूल आने चाहिए। अगर नहीं आए तो श्रीकृष्ण और बलराम को मरवा दिया जाएगा। जब यह संदेश गोकुल गांव पहुंचा तो सभी दुखी हो गए। भगवान श्रीकृष्ण से भक्तों का दुख नहीं देखा गया।
विज्ञापन

वे साथियों के साथ यमुना किनारे गेंद खेलने लगे। गेंद यमुना में चली गई। गेंद को लाने के बहाने श्रीकृष्ण यमुना में कूद गए। कालिया को हराने के बाद भगवान श्रीकृष्ण कालिया नाग के फन पर खड़े होकर बंशी बजाते हुए जल से बाहर निकले। इस अद्भुत लीला को देखकर मौजूद सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भगवान की जय-जयकार से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी और स्वामी चिन्मयानंद ने राधा-कृष्ण की झांकी की आरती उतार कर लीला का आरंभ कराया। मेला व्यवस्थापक चंद्रभान त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को लीला में कंस वध का मंचन होगा। इस अवसर पर डॉ. एसपी डबराल, ईशपाल सिंह, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. एके मिश्र, मचकेंद्र सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. चंदन गिरि, डॉ. आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed