{"_id":"6a7a2b76ffcf0723640fa2fd","slug":"rape-case-registered-accused-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-181346-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जलालाबाद। शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी मोहल्ला नवीननगर निवासी साहिल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पहले सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी महिला बाद में अपने इस बयान से पलट गई।
महिला के अनुसार पति के शराबी होने के कारण वह दो बच्चों के साथ अलग रहती है। काफी समय पहले सोशल मीडिया के जरिये उसकी नवीननगर में बड़ी दरगाह के पास रहने वाले साहिल से पहचान हो गई। बातचीत होने पर एक दिन वह उससे मिलने जलालाबाद पहुंची। बताया कि आरोपी उसे अपने मोहल्ले के ही एक घर में ले गया। वहां पहले से ही उसके चार साथी मौजूद थे।
आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इसके उसने फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में वह अपने वायदे से मुकर कर उसे ब्लैकमेल कर आए दिन उससे दुष्कर्म करने लगा। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि उसके बयान और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद