फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramzan moon likely to be sighted today

Shahjahanpur News: रमजान के चांद का दीदार आज होने की संभावना

Sat, 01 Mar 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ramzan moon likely to be sighted today
इस्लामियां स्कूल के पास ​स्थित म​स्जिद। संवाद
शाहजहांपुर। रहमतों और बरकतों वाला महीना रमजान आ गया है। शनिवार को चांद का दीदार होने की संभावना है। रविवार को पहला रोजा हो सकता है। मुकद्दस रमजान को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है। घरों से लेकर मस्जिदों तक में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

साल के 12 महीनों में रमजान माह मुस्लिमों में खास मायने रखता है। रोजा रखने के साथ ही पूरा माह इबादत में गुजरता है। रमजान को लेकर तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। मस्जिदों में साफ-सफाई के साथ ही तराबीह की नमाज के लिए व्यवस्था की जा रही है। वहीं, बाजार भी गुलजार होने लगी हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने सिंवई और फेनी समेत अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें सजाने की तैयारी कर ली है। संभावना है कि शनिवार को रमजान के मुबारक महीने का दीदार हो जाएगा। उसके बाद रविवार को पहला रोजा होगा। शहर काजी सैयद सैफ हसन खां बताते हैं कि पैगंबर-ए-इस्लाम मक्का से मदीना शरीफ तशरीफ लाए तो डेढ़ साल बाद सन 02 हिजरी में एक महीना के रोजे फर्ज हुए। इससे पहले लोग नफिल रोजा रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रोजा रखना फर्ज
-शहर काजी ने बताया कि रमजान में गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है। रोजा रखना सभी पर फर्ज है। यह महीना इंसान में प्रेम, भाईचारा व इंसानियत का भी संदेश देता है। रोजा के दौरान झूठ बोलना, चुगली करना, किसी पर बुरी निगाह रखना गलत है। रोजे में हर बुराई से दूर रहना जरूरी है। रोजा हर मुसलमान और बालिग पर फर्ज है। बिना किसी वजह से रोजा छोड़ना सख्त गुनाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed