{"_id":"5f08bced8ebc3e63c62b720e","slug":"ramyash-and-divyanshi-district-topper-shahjahanpur-news-bly4123112101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामयश और दिव्यांशी जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामयश और दिव्यांशी जिला टॉपर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने शुक्रवार को आईसीएसई- 10वीं और आईएससी-12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार 10वीं में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रामयश गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया, जबकि 12वीं में होली एंजिल्स स्कूल की दिव्यांशी यादव 94 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं।
जिले में इस बोर्ड से मात्र तीन कॉलेज ही संचालित हैं। परिणाम घोषित होने पर तीनों कॉलेजों में दो-चार बच्चे ही पहुंचे, जिन्हें प्रधानाचार्यों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
टॉपर्स के अलावा 10वीं में होली एंजिल्स स्कूल चिनौर के आदित्य कुमार रंजन और ताशिफा मलिक ने 91 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से जिले में दूसरा और जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधीपुर की फारिया हनीफ तथा डान एंड डोना कांवेंट की जेसिका गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इसी तरह 12वीं में डान एंड डोना कांवेंट की कृष्णा सक्सेना ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा और जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अभय प्रताप सिंह ने 91 फीसदी अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान पाया। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. आशीष कुमार मैसी और प्रधानाचार्य सपना आशीष ने विद्यार्थियों के भविष्य की कामना की है। वहीं, होली एंजिल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर एनी थॉमस और डान एंड डोना कांवेंट के निदेशक अंशुल अंचल और प्रधानाचार्य एके तिवारी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।