फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramotsav: Saffron color in the city of martyrs

रामोत्सव : शहीदों की नगरी में छाया भगवा रंग

Mon, 22 Jan 2024 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ramotsav: Saffron color in the city of martyrs
शाहजहांपुर। रामोत्सव की तैयारी को लेकर शहीदों की नगरी भगवामय हो गई है। भगवान राम के आगमन को लेकर घर और आंगन सजा लिए गए हैं। बाजारों में भी रौनक है। वहीं मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। सोमवार को हर्षोल्लास के साथ रामोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार, चौक व जलालनगर आदि क्षेत्रों में सड़कों और गली-मोहल्लों को भगवा झालरों व पताकाओं से सजाया गया है। तोरण द्वार भी बनाए गए हैं। घरों व मंदिरों को भी बिजली की रंगबिरंगी झालराें से सजाया गया है। महिलाओं ने घरों पर सफाई कर रंगोली भी बनाई। विसरात रोड स्थित हनुमतधाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। खन्नौत नदी का घाट भी जगमगा रहा है। बाबा विश्वनाथ मंदिर, शेरो वाला मंदिर, रामजानकी मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर फैक्टरी इस्टेट आदि में सजावट हुई है।
विज्ञापन


खूब बिके दीये और श्रीराम के चित्र, मिठाई के दिए ऑर्डर
फोटो 32, 37 व 38
शाहजहांपुर। बाजार में मिट्टी के दीये, भगवा ध्वज और भगवान राम के चित्र खूब बिके। भगवा ध्वज को घरों और प्रतिष्ठानों पर लगाए गए। इनके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी रौनक रही। मिठाई विक्रेताओं ने बताया कि रामोत्सव को प्रसाद के रूप में बांटने को बूंदी और बेसन के लड्डू के साथ ही अन्य मिठाइयों के ऑर्डर आ हैं। जगह-जगह भंडारे भी होंगे। इसके लिए डिस्पोजल की थालियां, गिलास आदि की खरीदारी हुई। लोगों ने आतिशबाजी की तैयारी भी की है। आतिशबाजी की दुकानें भी बाजारों, गली व नुक्कड़ों पर सजी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------


रामजानकी मंदिर में सुंदरकांड, कई जगह शुरू हुआ अखंड पाठ
फोटो - 33, 40 व 39
शाहजहांपुर। दलेलगंज स्थित राम जानकी मंदिर में मंथन आर्ट्स सोसायटी के कलाकारों ने सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर में श्रीराम भगवान के नाम का कीर्तन किया गया। महापौर अर्चना वर्मा, पार्षद अनूप गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, नगर निगम से नामित नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता (निर्माण) आशीष त्रिवेदी आदि शामिल रहे। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थित राम चरन लाल धर्मशाला खिरनी बाग में उत्सव मनाया। दोपहर 12 बजे से श्री अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। मुख्य संरक्षक हरि शरण वाजपेयी, सीमा वाजपेयी, सचिन बाथम, नीरज वाजपेयी आदि शामिल रहे। लकड़ी मंदिर, अंजान चौकी, तारीन टिकली समेत तमाम मंदिरों मेें अखंड पाठ शुरू हुआ और भंडारा व प्रसाद वितरण होगा।

रामदूत शोभायात्रा निकालकर किया जागरुक
फोटो - 23, 43 व 45
पुवायां/तिलहर/निगोही। पुवायां में निमंत्रण शोभायात्रा निकालकर लोगों से 22 जनवरी को हरे-राम पक्का तालाब मंदिर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। राजा नंदा, राजेश शुक्ला, कपिल गुप्ता, विनायक अग्रवाल, पूरन मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मातृशक्ति और प्राण प्रतिष्ठा समिति पुवायां की ओर से श्रीराम ध्वज यात्रा निकल गई।
भाजपा महिला मोर्चा, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बंडा में शोभायात्रा निकाली। सुनासिर नाथ स्थित शिव मंदिर को झालरों से सजाया गया और श्रीराम चरित मानस का पाठ शुरू हुआ। बीडीओ मोहित दुबे, ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश का सहयोग रहा। तिलहर में भगवा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।

निगोही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शोभायात्रा निकाली। विधायक सलोना कुशवाहा महिलाओं के साथ शामिल हुई। ब्लाॅक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, अरुण सिंह, सुरजीत सिंह पिंटू, राजीव वर्मा, रवि कुशवाहा मौजूद रहे। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समिति भावलखेड़ा ने रामदूत जागरण शोभायात्रा निकाली गई। अंकित सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, धर्मवीर शर्मा, विमलेश सिंह, अनुज सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed