{"_id":"5710f9174f1c1be3044a6b11","slug":"ramji-ki-sawari","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य रूप से निकली रामजी की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य रूप से निकली रामजी की सवारी
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
भव्य रूप से निकली रामजी की सवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में श्रीराम नवमी श्रद्धा और उल्लास के बीच मनाई गई। विश्व हिंदू परिषद ने भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाया। शोभायात्रा की विशेषता उसमें शामिल मनमोहक झांकियां रहीं, जिनहें लोग टकटकी लगाए देखते रह गए। देव स्वरूपों की आकर्षक झांकियों ने सभी को खूब गदगद किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और जलपान कराकर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ बड़ी विसरात से किया गया। बैंडबाजे और झांकियों के साथ शोभायात्रा भगवान श्रीराम के दरबार और रामायणी हनुमान जी आदि मनभावन झांकियों के साथ आगे बढ़ी और केरूगंज, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में संपन्न हुई। यहां महाआरती के बाद शंख-घंटा-घडिय़ाल बजाकर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को महोत्सव की बधाई दी और प्रसाद बांटा। भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, आरएसएस के विभाग प्रचारक दिनेश आदि विशिष्टजनों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
विहिप के ब्रज प्रांत संयोजक अनुज कुमार सिंह, बजरंगदल के कृष्ण कुमार सक्सेना, अनिल गुप्ता, राजेश अवस्थी, राहुल पाठक, अर्पित सक्सेना, अनुज जोशी आदि के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा की व्यवस्था मेें मंगलमय परिवार के संजय कुमार, गोविंद मिश्रा, पंकज गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, नितिन मिश्रा, दीपक सक्सेना, जयदीप, विकास राजपूत, देवेश ठाकुर, अनिल वाजपेयी वाण, अनूप गुप्ता, आशीष मिश्रा, सुनील सैनी, राम लखन, बाबू सिंह, जितेंद्र गुप्ता, अभिनव त्रिपाठी, कार्तिक गुप्ता, संजीव सिंह आदि का योगदान रहा।