फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramganga is above the danger mark, Ganga also rose slightly

Shahjahanpur News: रामगंगा खतरे के निशान से ऊपर, गंगा भी मामूली बढ़ी

Fri, 22 Aug 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ramganga is above the danger mark, Ganga also rose slightly
शाहजहांपुर। रामगंगा नदी अब भी खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर बह रही है। भैसार ढाईघाट तटबंध पर गंगा नदी में बृहस्पतिवार को जलस्तर एक सेमी बढ़ा है। खन्नौत स्थिर और गर्रा नदी का जलस्तर गिरा है। प्रशासन की ओर से रामगंगा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक टीमें लगातार निगरानी में लगी हुईं हैं।
विज्ञापन

अल्हागंज के डबरी घाट पर रामगंगा अब भी खतरे के निशान से 21 सेमी ऊपर बह रही है। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को दो सेमी गिरावट आई है। वर्तमान में रामगंगा का जलस्तर 137.510 मीटरगेज चल रहा है, जबकि खतरे का निशान 137.300 मीटरगेज है। भैसार ढाईघाट तटबंध पर गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को एक सेमी बढ़ा है।
विज्ञापन

वर्तमान में गंगा का जलस्तर 143.490 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 143.650 मीटरगेज है। गंगा खतरे के निशान से 160 सेमी नीचे बह रही है। अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर वर्तमान में 145.450 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 148.800 मीटरगेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्रा में पांच सेमी की गिरावट हुई है। लोधी पुल पर खन्नौत नदी का जलस्तर वर्तमान में 142.900 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 145.750 मीटरगेज है। खन्नौत स्थिर है।

-----
रामगंगा नदी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। लोगों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। टीमें लगातार निगरानी कर रहीं हैं।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed