फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramganga flowing near danger mark at Dabri Ghat

Shahjahanpur News: डबरी घाट पर खतरे के निशान के पास बह रही रामगंगा

Mon, 23 Sep 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Ramganga flowing near danger mark at Dabri Ghat
अल्हागंज के गांव बजीरपुर में बर्बाद हुई फसल। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। जिले से होकर बहने वाली गंगा, रामगंगा समेत सभी नदियों के जलस्तर में रविवार को भी कमी गई। इसके बावजूद कलान व जलालाबाद तहसील क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ से जुड़ी दिक्कतें पीछा नहीं छोड़ रही हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले की सीमा में स्थित जनपद के डबरी घाट पर रामगंगा का जलस्तर लगातार दूसरे दिन 44 सेमी घट गया। इसके बावजूद नदी खतरे के निशान से सिर्फ तीन सेमी नीचे 137.27 मीटर पर है। इस कारण आसपास के कई गांव चौतरफा बाढ़ से घिरे हैं। कई दिन से जलमग्न फसलें सड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

बता दें कि गत सप्ताह नदियों में उफान बढ़ने पर रामगंगा डबरी घाट पर खतरे के निशान से 1.04 मीटर ऊपर पहुंच गई थी। कलान तहसील के भैंसार बांध पर गंगा 15 सेमी घट गई है। जलालाबाद व परौर क्षेत्र के तटीय गावों से नदी का फासला बढ़ने लगा है। इधर, शहर के पास बह रहीं गर्रा में 30 सेमी और खन्नौत में 25 सेमी पानी कम हो गया है। इससे शहरी क्षेत्र में दोनों नदियों के तट पर बसे मोहल्लों व काॅलोनियाें से बाढ़ का पानी पूरी तरह निकल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष को बदायूं के कछला घाट से बताया गया कि वहां दो दिन से उतार पर चल रही गंगा का जलस्तर आज दो सेमी बढ़ गया। वहां का पानी 36 घंटे बाद यहां पहुंचने पर भैंसार बांध पर उफान बढ़ सकता है। हालांकि, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर के अनुसार काफी चौड़ाई में बहने वाली गंगा में दो सेमी की वृद्धि से भैंसार बांध के जलस्तर में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नरौरा बैराज से गंगा और अन्य बैराजों से रामगंगा में पानी की निकासी लगातार कम हो रही है। इसलिए जनपद में यह दोनों नदियां तेजी से सिमट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed