फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramazan cut risen Rozedar worried

रमजान में कटौती बढ़ी रोजेदार बिलबिलाए

Fri, 19 Jun 2015 09:15 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 19 Jun 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
Ramazan cut risen Rozedar worried
मुस्लिमों के मुकद्दस माह रमजान की शुरुआत शुक्रवार से हो गई, लेकिन बिजली कटौती में रियायत मिलने के बजाय उसमें बढ़ोत्तरी कर दी गई। बृहस्पतिवार को आधी रात को दो घंटे की आपात कटौती के बाद शुक्रवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक पॉवर कट लागू रहने से भीषण गर्मी में रोजेदारों का हाल बेहाल हो गया। इसके अलावा लाइन फाल्ट और ट्रांसफार्मर की खराबियां भी बिजली सप्लाई में बाधा डाल रही हैं।
विज्ञापन

रोजा रखने वाले मुस्लिम बिरादरी के लोग तड़के सहरी के लिए जल्दी उठने लगे हैं। बावजूद इसके पॉवर कारपोरेशन के लखनऊ सिस्टम कंट्रोल ने बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद दो घंटे की आपात कटौती थोप दी। हालांकि, रोजेदारों की सुविधा के लिए सुबह चार बजे होने वाली बिजली की नियमित कटौती में एक घंटे की ढील दी गई, लेकिन सहरी से जैसे ही रोजेदार निपटे, बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शहर के फीडर चालू हुए, लेकिन दो घंटे बाद फिर इमर्जेंसी रोस्टरिंग लागू कर दी गई। आम दिनों में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होने वाली तीन घंटे की नियमित कटौती में रमजान के मद्देनजर विभिन्न संगठनों ने ढील देने की मांग की, लेकिन हुआ उल्टा। बिजली सप्लाई चार घंटे तक दोपहर दो बजे चालू हुई। इस दौरान रोजा रखने वालों को न तो घर में चैन मिला और न ही बाहर। आग बरसाते मौसम में रोजा रखने वाले जो लोग घरों से बाहर आए, उनका गला सूखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भी इफ्तारी का वक्त होने से पहले पांच बजे फिर शहर के सारे फीडरों पर दो घंटे की कटौती प्रभावी हो गई। रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में दिन गुजारने वाले अलीजई के मोहम्मद मियां और खलील शर्की के जीशान के मुताबिक बिजली महकमे के लोगों को रोजेदारों की दुश्वारियों का ध्यान रखते हुए कटौती का ऐसा रोस्टर लागू करना चाहिए कि सहरी और इफ्तारी के वक्त बिजली गुल नहीं रहे।

बिजली संकट पर भड़के भाजपाई, पुतला फूंका
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती जारी रहने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को भड़क उठे। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस के गेट पर सरकार का पुतला फूंका। साथ ही बिजली सप्लाई में सुधार नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों को उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर इक_ा हुए और वहीं पर प्रदेश सरकार का पुतला तैयार किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी बाण के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल पड़े। पुलिस कार्यालय के गेट के सामने कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती हाय हाय के नारे बुलंद किए। इस बीच, उन्होंने जैसे ही पुतले को आग लगाई, कलक्ट्रेट गेट के पास खड़े पुलिस कर्मी उनकी ओर लपक पड़े।
थाना सदर बाजार के दरोगा और सिपाहियों ने जलता हुआ पुतला छीनने को भाजपाइयों से छीना-झपटी की, लेकिन पुतला कुछ ही देर में खाक हो गया। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष वाजपेयी ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नगर महामंत्री पंकेश मिश्र ने बिजली संकट को प्रदेश सरकार की नाकामी का सुबूत बताते हुए कहा कि उसे जनता के दुखदर्द से कोई मतलब नहीं रह गया है।
कार्यकर्ता अक्षय तिवारी ने कहा कि बिजली सप्लाई में सुधार नहीं होने पर पार्टी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। ऐसी दशा में जनता का आक्रोश भड़कने पर प्रशासन और बिजली विभाग के अफसर जिम्मेदार होंगे। प्रदर्शन और पुतला दहन में अक्षय तिवारी, छंगे लाल राठौर, संजीव गुप्ता, राकेश राजपूत, आकाश गुप्ता, रामनिवास गौतम, शिवकुमार सक्सेना, शेखर रस्तोगी, सुनील सैनी, शोभित शुक्ला आदि शामिल रहे।

बिजली की कीमत के बजाय बढ़ाएं सप्लाई: खन्ना
भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने बिजली की बढ़ाई गई दरों पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि मौजूदा हालात को देखते जरूरत इस बात की है कि बिजली की कीमत बढ़ाने के बजाय सप्लाई की अवधि बढ़ाने पर अफसर ध्यान दें।
नगर विधायक ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में पॉवर रोस्टरिंग पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि घोषित समय में बिजली सप्लाई मिलती नहीं। बावजूद इसके बिजली का ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग जारी है। लाइन लॉस कम करने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बिजली का उत्पादन घट रहा है और चोरी बढ़ रही है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच बिजली दरों में 17 फीसदी की बढ़ोत्तरी असहनीय है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की घरेलू और उद्योगों की बिजली सप्लाई में सुधार के बगैर कीमतें बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। इस मौके पर बिजली मूल्य वृद्धि की निंदा करके सभी ने इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। बैठक में अनिल मालवीय, लाल सिंह यादव, विश्वमोहन भारद्वाज, अनूप गुप्ता, नरेश पांचाल, मानवेंद्र सिंह, नरेंद्र कश्यप, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed