फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   raksha bandhan

भाइयों तक राखी को सुरक्षित पहुंचाएंगे डाकिये

Wed, 14 Jul 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर राखियां भेजने के लिए डाक विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। ऐसे में बहनें डाक के माध्यम से अपने भाइयों को सुरक्षित राखी भेज सकेंगी। उनकी राखी न तो भीगने से खराब होगी और न ही लिफाफे से गायब हो पाएगी।
विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन को ध्यान में रखकर डाक विभाग विशेष प्रबंध करता है। जो बहनें अपने भाइयों से दूर हैं और किसी कारणवश अपने घर नहीं जा पा रहीं हैं, वे किसी भी डाकघर के एमपीसीएम काउंटर से मात्र 10 रुपये में राखी भेजने के लिए लिफाफा खरीद सकती हैं। स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से राखी भेजने का शुल्क अलग से देना होगा। इस विशेष डिजाइनर लिफाफे की खासियत है कि पानी गिरने से खराब नहीं होता है। इसको आसानी से फाड़ा नहीं जा सकता है। इस लिफाफे में रखकर राखी को देश ही नहीं विदेश में रहने वाले भाइयों को भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर एपी सिंह ने बताया कि प्रधान डाकघर तथा कुछ उप डाकघरों से लिफाफे प्राप्त किए जा सकते हैं। लिफाफे 12 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed