फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rajpals two brothers will be fight in election

राजपाल के छोटे-बड़े भाई लड़ेंगे चुनाव

Thu, 26 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 26 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
rajpals two brothers will be fight in election
राजपाल के छोटे-बड़े भाई लड़ेंगे चुनाव 
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने बुधवार को अपने छोटे और बड़े भाई को राजनीति में उतारने की घोषणा की। शहर के एक होटल में दोनों भाइयों के साथ मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में छोटे भाई राजेश नौरंग यादव तिलहर विधानसभा से प्रत्याशी होंगे। अभी पार्टी तय नहीं है। महीने भर में इसका भी खुलासा कर देंगे। बड़े भाई श्रीपाल यादव अगले लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट से चुनावी जंग में उतरेंगे। हालांकि अपने राजनीतिक कैरियर के सवाल पर उन्होंने गोलमोल उत्तर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि राजनीति की तैयारी तो वर्ष 2002 से शुरू कर दी थी। लेकिन गत पांच साल से दोनों भाइयों ने क्षेत्र में गंभीरता से ग्राउंड वर्क करने के बाद यह निर्णय किया है। वह स्वयं दोनों भाइयों के लिए बैकबोन का काम करेंगे। शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव कुंडरा में जन्मे राजपाल ने शहर की गलियों में नाटकों के मंचन व गांधी भवन में कबूतरों की बीट की सफाई से कैरियर शुरू करने का जिक्र किया। कहा कि यहीं की माटी, दुआओं और अनुभव ने मौजूदा मुकाम दिया है। इसके लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना है। लक्ष्य सिर्फ तिलहर या शाहजहांपुर जिले का नहीं, बल्कि पूरे बरेली मंडल के विकास का है। शहर के एक होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि अभिनीत कर्म वह स्वयं कर रहे हैं और छोटे भाई राजेश नौरंग यादव को सुकर्म के लिए राजनीति में उतार रहे हैं। जातिवाद की राजनीति ने प्रदेश के विकास कार्यों को ठप कर दिया है। वह चाहते हैं कि पूरा सूबा समुदाय के रूप में विकास करे, ताकि जनता जनार्दन को उसका सीधा लाभ मिल सके। छोटा भाई राजेश पिछले 12 साल से गांव में प्रधान के रूप में राजनीति का पाठ सफलतापूर्वक पढ़ रहा है और कामयाब भी रहा है। इसलिए उसे आगे बढ़ाने की मंशा है। इसके लिए तिलहर विधानसभा सीट से वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन

डायरेक्शन के लिए समय नहीं, पांच फिल्में जल्द आएंगी
अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्मी कॅरियर के बारे में बताया कि उनके पास अभी फिल्मों के निर्देशन के लिए समय नहीं है। उनकी पांच फिल्में जल्द आने वाली हैं, जिनमें वह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। टचबुड, नाड़ा पांडेय, फायर फाइटर, आरएसवीपी गौड़ और शेखचिल्ली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। ये फिल्में अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि वह अब तक वह करीब पौने दो सौ फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, जिनमें हालीवुड की फिल्में भी शामिल हैं। हालीवुड और बालीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए लगभग 14 बार विदेश यात्राएं भी कर चुके हैं। उन्होंने अनंत शो नामक लाइव प्रोग्राम भी शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed