{"_id":"6a8deadd0973f2e901013115","slug":"raised-awareness-about-environmental-conservation-alongside-waste-management-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182712-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कचरा प्रबंधन के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कचरा प्रबंधन के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
रोजा स्थित वेबटेक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड में संबोधित करतीं प्राधिकरण सचिव अपेक्षा सिंह। स
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को रोजा स्थित वेबटेक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड में ठोस अवशिष्ट प्रबंधन नीति-2016 विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने कहा कि सचिव ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना सभी की जिम्मेदारी है। कचरे का नियमानुसार उपचार और प्रबंधन किया जाना चाहिए।
उन्होंने घरेलू कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। चीफ एलएडीसीएस दिनेश कुमार मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी। असिस्टेंट एलएडीसीएस विवेक शर्मा ने वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 की जानकारी देते हुए घर और कार्यालय को साफ रखने तथा प्रदूषण कम करने में सहयोग करने की अपील की।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बरेली के पीसी कनौजिया ने हरे, नीले और लाल रंग के डिब्बों के सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने ठोस कचरा, प्लास्टिक वेस्ट, बैटरी वेस्ट और ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन के बारे में बताया। इस दौरान कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और वर्कर्स मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया।