{"_id":"0fcaa196ed413d10b94890df4e5196c8","slug":"rain-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश में भी नहीं थमे कांवड़िओं के कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश में भी नहीं थमे कांवड़िओं के कदम
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश के दौरान जब सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ था। उस दौरान भी भोले की भक्ति में डूबे कांवड़िये कंधे पर कांवड़ सजाए हुए भोले के जयकारे लगाते जा रहे थे। जलमग्न सड़कें और तेज बारिश भी कांवड़ियों के कदम नहीं रोक पा रही थी। शहर की एक समिति में शामिल कांवड़ियों ने जमकर नृत्य भी किया।
भगवान भोलेनाथ कांवर यात्रा समिति की ओर से निकाली गई कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुमुक्षु आश्रम के पास स्थित शंकर इंडस्ट्रियल के सामने से सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए श्रद्धालु शहर के मुख्य मार्ग पर नाचते-गाते भोले के जयकारे लगा रहे थे। कांवड़ यात्रा राजघाट चौकी, चार खंभा, छोटा चौक, कोतवाली, कच्चा कटरा, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गई। कांवड़ियों की सहायता और सड़क यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस शहर में साथ रही। इस दौरान कांवड़ियों को फलाहार भी कराया गया।
तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
शाहजहांपुर। सावन के सोमवार का शिव भक्तों का खास महत्व होता है। इसी वजह से तीसरे सोमवार को शहर के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, दूध, फूल और फल अर्पण किए।
विज्ञापन
टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में बाबा सियाराम कनौजिया के प्रयासों से भंडारे का आयोजन किया। साथ ही प्रसाद वितरण भी किया। विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस वजह से भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाने के लिए भक्तों को लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ा। लाइन में लगे श्रद्धालु भोले के जयकारे लगा रहे थे। भंडारे का आयोजन करने में सहयोग करने वालों में विनोद, सुरेंद्र पाल, विक्की सक्सेना, श्रीराम, सर्वेश, शंकरलाल, लल्ला यादव आदि मौजूद रहे। वहीं बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। वहां पर श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ा।