फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   railways alert

रोजा-बरेली के बीच तीसरी रेल लाइन का सर्वे शुरू

Sun, 30 Aug 2020 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
railways alert
शाहजहांपुर। सफर में लगने वाले समय को कम करने के लिए रेलवे ने रोजा से बरेली के बीच तीसरी लाइन डालने का विचार किया है। दिल्ली की एक एजेंसी को इसके सर्वे का काम सौंपा गया है। इसकी रिपोर्ट के बाद लाइन डालने की मंजूरी मिलेगी। वहीं, रोजा से सीतापुर के बीच मार्च 2021 तक दोहरीकरण का काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर डबल लाइन होने के बावजूद लगातार बढ़ रहे रेल यातायात से ट्रेनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। ट्रेनें लेट होती हैं तो इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने रोजा-बरेली के बीच डबल लेन के समानांतर तीसरी रेल लाइन डालने का प्रस्ताव स्वीकृत किया था। अब दिल्ली की एक एजेंसी इसका सर्वे कर रही है, जो रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस एजेंसी की रिपोर्ट के बाद तीसरी लाइन का काम शुरू करवाया जाएगा। इस कार्य के लिए सरकार की ओर 2000 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन

बढ़ रही ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या
लखनऊ-दिल्ली के इस मेन रूट पर एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मालगाड़ियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में तीसरी लाइन डालने का विचार फायदेमंद साबित होगा। ऐसे में रोजा-बरेली के बीच तीसरी लाइन पड़ने से शाहजहांपुर के लोगों भी काफी फायदा होगा। रेल लाइन पड़ने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी। साथ ही उनके बीच का समय भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा-बरेली रूट पर तीसरी लाइन बिछाने का प्रस्ताव काफी पहले ही स्वीकृत हो चुका है। इस रूट पर बढ़ते रेलवे ट्रैफिक के चलते इसकी जरूरत महसूस की गई है। वर्तमान समय में तीसरी लाइन डालने के लिए रूट का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे होने के बाद डीपीआर बनेगी। वर्ष 2021 में काम शुरू होने की संभावना है। - रॉकी तुअर, एडीईएन रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed