फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway

रद्द की गई ट्रेनों का शुरू हुआ संचालन

Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Railway
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने के कारण 22 जुलाई से रद्द और डायवर्ट ट्रेनें बृहस्पतिवार से पहले की तरह चलने लगीं। जंक्शन से चलने वाली शाहजहांपुर-बालामऊ और सीतापुर पैसेंजर का संचालन भी पहले की तरह हुआ।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन को जोड़ने के लिए 22 से 28 जुलाई तक मेगा ब्लॉक लिया गया था। इस बीच रोजाना चार से आठ घंटे तक नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया गया। जिसमें रेलवे के विभन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों की देखरेख में करवाया गया। काम को पूरा करने के लिए 800 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया था। बुधवार को नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य का फाइनल टेस्ट हुआ। इसका एडीआरएम मान सिंह मीणा ने निरीक्षण किया। शाहजहांपुर-पीलीभीत लाइन के जुड़ने के बाद अब इस रूट पर ट्रेनों के संचालन से पहले सीआरएस निरीक्षण की तैयारी की जा रही है। जोकि चार अगस्त को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे ने उन सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया, जो कि नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रद्द और डायवर्ट कर दी गईं थीं। इनमें प्रयाग एक्सप्रेस, सीतापुर पैसेंजर, जनता समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के दोबारा संचालन से यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
निरस्त चल रहीं थीं ये 16 ट्रेनें
ब्लॉक मिलने के कारण 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। इनमें गाड़ी नंबर 04305/06 बालामऊ-शाहजहांपुर-बालामऊ, 04337/08 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर, 04307/08 प्रयाग-बरेली-प्रयाग, 04235/36 वाराणसी-बरेली-वाराणसी, 05011/12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ, 04265/66 वाराणसी-देहरादून-वाराणसी, 04511/12 प्रयाग-सहारनपुर-प्रयाग, 05127/28 मंडुवाडीह-नई दिल्ली-मंडुवाडीह शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed