फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rail traffic affected for seven hours due to soil erosion along the track

ट्रैक के नीचे से मिट्टी धंसी, सात घंटे रुकी रहीं ट्रेनें

Fri, 01 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic affected for seven hours due to soil erosion along the track
रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर धंसी ट्रैक के किनारे की मिट्टी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर जहानीखेड़ा-मैगलगंज के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी का कटान होने से सात घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। शाम को पांच बजे दोबारा से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

बुधवार रात बारिश ने जहानीखेड़ा और मैगलगंज रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी का कटान कर दिया। इसके कारण ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा। सुबह 7 बजे चाबीमैन अविनाश कुमार ने रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी कटते देख वॉकीटॉकी से कंट्रोल को सूचना दी। ट्रैक के किनारे मिट्टी कटान की सूचना पर कंट्रोल ने शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन को जहानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रोका। ट्रेन को चार नंबर लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन

जननायक एक्सप्रेस, अमृतसर, दरभंगा एक्सप्रेस को भी निकलवाया गया। उधर, रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मिट्टी व पत्थर डलवाने का काम करवाया। देर शाम चार बजे फिटनेस दी गई। पांच बजे पहली गाड़ी निकाली गई। रेल पथ निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मिट्टी धंसने से रेल यातायात प्रभावित हुआ था। शाम पांच बजे तक ट्रैक को दुरुस्त करवाकर ट्रेनों का संचालन शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed