फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Radha in chess competition, sport activity,chess

शतरंज प्रतियोगिता में राधा और लोकेश कुमार बने विजेता

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Radha in chess competition, sport activity,chess
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में विजेता टीम की छात्राओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य शिवपूजन यादव - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत बैडमिंटन एवं शतरंज का सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। छात्रा वर्ग में राधा और छात्र वर्ग में लोकेश कुमार विजेता रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य शिवपूजन यादव ने फाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मैच को शुरू कराया। शतरंज छात्रा वर्ग के फाइनल मैच में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा राधा ने बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा को परास्त किया। छात्र वर्ग में लोकेश कुमार ने इंद्रेश कुमार को हरा दिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीए प्रथम वर्ष के छात्र निखिल कुशवाहा ने आकाश कुमार को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

बैडमिंटन छात्रा वर्ग के फाइनल मैच में छात्रा फिजा ने तृप्ति शर्मा को हराकर जीत हासिल की। निर्णायक मंडल में खेल प्रभारी प्रवक्ता शशि भूषण एवं प्रवक्ता ऋतु शुक्ला रहे। प्राचार्य शिवपूजन यादव ने विजेता और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कहा कि उप विजेता खिलाड़ी लगन से और प्रयास करें, जिससे कि उन्हें आगे जीत हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नरेश पाल, डॉ. अंकिता कनौजिया, डॉ. सरनपाल सिंह, डॉ. अनुपम सक्सेना, पवन, विशाल शर्मा, अनुज कुशवाहा, अनुराग, नुजहत, पलक, सना, शीतल, महक, शिवांगी, साक्षी, शिवानी, आतिफा, प्रिया, प्रियंका, रजधान, वसीम, फरदीन, शोभित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed