{"_id":"61c221a7d7ac383c0f3a814e","slug":"radha-in-chess-competition-sport-activity-chess-shahjahanpur-news-bly470029178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज प्रतियोगिता में राधा और लोकेश कुमार बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज प्रतियोगिता में राधा और लोकेश कुमार बने विजेता
विज्ञापन
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में विजेता टीम की छात्राओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य शिवपूजन यादव
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत बैडमिंटन एवं शतरंज का सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। छात्रा वर्ग में राधा और छात्र वर्ग में लोकेश कुमार विजेता रहे।
प्राचार्य शिवपूजन यादव ने फाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर मैच को शुरू कराया। शतरंज छात्रा वर्ग के फाइनल मैच में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा राधा ने बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा को परास्त किया। छात्र वर्ग में लोकेश कुमार ने इंद्रेश कुमार को हरा दिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीए प्रथम वर्ष के छात्र निखिल कुशवाहा ने आकाश कुमार को हराकर जीत हासिल की।
बैडमिंटन छात्रा वर्ग के फाइनल मैच में छात्रा फिजा ने तृप्ति शर्मा को हराकर जीत हासिल की। निर्णायक मंडल में खेल प्रभारी प्रवक्ता शशि भूषण एवं प्रवक्ता ऋतु शुक्ला रहे। प्राचार्य शिवपूजन यादव ने विजेता और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कहा कि उप विजेता खिलाड़ी लगन से और प्रयास करें, जिससे कि उन्हें आगे जीत हासिल हो सके।
विज्ञापन
इस दौरान नरेश पाल, डॉ. अंकिता कनौजिया, डॉ. सरनपाल सिंह, डॉ. अनुपम सक्सेना, पवन, विशाल शर्मा, अनुज कुशवाहा, अनुराग, नुजहत, पलक, सना, शीतल, महक, शिवांगी, साक्षी, शिवानी, आतिफा, प्रिया, प्रियंका, रजधान, वसीम, फरदीन, शोभित आदि मौजूद रहे।