फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Questions raised on cleaning of drains due to waterlogging

Shahjahanpur News: जलभराव से नालों की सफाई पर उठे सवाल

Thu, 17 Jul 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on cleaning of drains due to waterlogging
तिलहर के मोहल्ला बिरियागंज में हुआ जल भराव। संवाद
तिलहर/ मीरानपुर कटरा। मानसून सीजन में मंगलवार को कुछ देर हुई मूसलाधार बारिश में ही तिलहर और मीरानपुर कटरा के कई प्रमुख मार्ग जलभराव से तालाब में तब्दील हो गए। कई मोहल्लों की गलियों से होकर पानी तमाम घरों में घुस जाने से लोग खासे परेशान हुए। मामूली बारिश में विकट जलभराव होने से नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत के नाला सफाई को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

तिलहर में कई दिन से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार को दिन में हुई मूसलाधार बारिश से राहत मिल गई, लेकिन तालाबों में उफान आने से नगर के कई मार्गों पर जलभराव हो गया। इस कारण कई घंटे आवागमन प्रभावित रहा। नगर के बीच आरबीएम इंटर कॉलेज के पीछे वाले तालाब और उम्मरपुर के तालाब लबालब हो जाने से उनका पानी बिरियागंज पुलिस चौकी, आरबीएम इंटर कॉलेज के पास, नई बस्ती, स्टेशन रोड, उम्मरपुर, सितारगंज, नजरपुर, निजामगंज आदि मोहल्लों के मार्गों पर भर गया। इस वजह से इन सभी मार्गों पर बारिश थमने के बाद भी देर तक यातायात सुचारु नहीं हो सका।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा में हल्की बारिश में भी कस्बे के मुख्य मार्गों पर हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाबों और नाले पर हुए अवैध कब्जे के कारण जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। नाले-नालियों के निर्माण और उनकी सफाई पर नगर पंचायत लाखों रुपये का बजट खर्च कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद जलभराव होने से नालाें की सफाई पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। मोहल्ला बंगशान, आतिशबाजान, सराय, रामनगर कॉलोनी, मुगलान, नादिरशाह, कायस्थान आदि मोहल्लों की गलियों समेत कई घरों के अंदर पानी भर जाने से लोग देर तक अंदर फंसे रहे। थाना परिसर में पानी भर जाने से पुलिसकर्मियों समेत आम लोगों को काफी दिक्कत हुई।


----------------------------
नाले-नालियों की मरम्मत और सफाई के लिए तिलहर नगरपालिका परिषद और मीरानपुर कटरा नगर पंचायत को प्रशासन ने पर्याप्त बजट स्वीकृत किया था। इसके बावजूद मामूली बारिश में नाले ओवरफ्लो होना हैरत की बात है। दोनों जगह नाला सफाई कार्य की जांच कराने के साथ निकायों से व्यय का हिसाब लिया जाएगा। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-रवींद्र कुमार, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed