{"_id":"68ceec42005e6fa1dc0cef5f","slug":"pwds-dilly-dallyingroads-transferred-from-sugarcane-department-awaiting-repair-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-153205-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी की हीलाहवाली...गन्ना विभाग से हस्तांतरित सड़कों को मरम्मत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीडब्ल्यूडी की हीलाहवाली...गन्ना विभाग से हस्तांतरित सड़कों को मरम्मत का इंतजार
विज्ञापन
रोजा क्षेत्र में रेलवे फाटक से विलंदापुर जाने वाली सड़क बदहाल। संवाद
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर गन्ना विभाग की सड़कों को करीब एक वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित किया गया लेकिन इनकी मरम्मत और रखरखाव न होने से ये बदहाल पड़ीं हैं। शहर में आने वाले रोजा क्षेत्र की सड़कों की हालत भी खराब है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि अधिकतर सड़कों का निर्माण हो गया है, जबकि हकीकत कुछ अलग है।
गन्ना विभाग की जिले में 187 सड़कें हैं। ये तिलहर, रोजा, पुवायां, मकसूदापुर, बंडा, निगोही क्षेत्र में हैं। इन क्षेत्रों में चीनी मिलें हैं। गन्ने को चीनी मिल पहुंचाने के लिए गन्ना विभाग की ओर से सड़कों का निर्माण कराया गया था। कई सालों से इनकी मरम्मत का कार्य नहीं होने से ये बदहाल हो गईं।
किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार की ओर से गन्ना विभाग की सभी सड़कों को 2023-24 में पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक सड़कों का प्रस्ताव बनाकर निर्माण कराया जा रहा है। कुछ सड़कों का निर्माण हो चुका है। कुछ पर कार्य चल रहा है। हालांकि कितनी सड़कों का निर्माण चल रहा है, इसका डाटा पीडब्ल्यूडी अधिकारी उपलब्ध नहीं करा रहे।
विज्ञापन
--
रोजा : सड़कों की हालत खराब
रोजा। गन्ना विभाग और गन्ना समिति की ओर से बनाई गईं सड़कों की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से होना है। क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण अभी शुरू नहीं किया गया है न ही गड्ढों को भरा गया है। रोजा के गांव बिलंदापुर में रेलवे फाटक से गांव तक जाने वाली सड़क पर अभी काम भी नहीं शुरू किया गया, जबकि एक माह बाद ही चीनी मिल में पेराई सत्र के शुरू होने की संभावना हैं। हरदोई रोड से कनेंग जाने वाली 8.40 मीटर लंबी सड़क पर भी कोई कार्य नहीं हुआ हैं। चक भिटारा चौराहे से अजीजपुर जाने वाले मार्ग पर ढलान है और सड़क किनारे से टूटी हुई है। किसानों को गन्ने से भरी ट्राॅली मोड़ने में हमेशा डर लगा रहता हैं। इसकी भी मरम्मत नहीं कराई गई है। गन्ना समिति के सचिव मानवेंद्र त्रिपाठी का कहना हैं कि मरम्मत और निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। संवाद
-- -- --
तिलहर : अधिकतर सड़कें जर्जर
तिलहर। सहकारी चीनी मिल तिलहर में एक दर्जन से ज्यादा सड़कें हैं। अधिकतर सड़कें खस्ताहाल हैं। कुछ सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने शुरू करा दिया है। सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ सड़कें अब भी चलने लायक नहीं हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे से चीनी मिल को जाने वाली सड़क पर डामर नहीं पड़ा है। गहरे गड्ढे हो गए हैं। पेराई सीजन से पहले अगर इनको ठीक नहीं कराया गया तो गन्ने से भरे वाहनों के पलटने का खतरा रहेगा। यही हाल निगोही से तिलहर चीनी मिल जाने वाली सड़क का है। सड़क उखड़ गई हैं और उसमें गड्ढे हो गए हैं। इस पर गन्ने से भरा वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इन दोनों सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर शुरू नहीं कराया गया है। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी दमिनेश राय ने बताया कि चीनी मिल समिति की ओर से जिन सड़कों का निर्माण कराया गया था, वे जर्जर हैं। इसके निर्माण के लिए सूचना शासन को भेज दी गई है। चीनी मिल प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना ने भी बताया कि गन्ना विभाग की जर्जर सड़कों के निर्माण की सूचना भेज दी गई है। प्रस्ताव पारित होने पर निर्माण कराया जाएगा। संवाद
--
गन्ना विभाग की सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रही है। कई सड़कों का निर्माण हो गया है कई का निर्माण चल रहा है। कुछ सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
- रथिन सिन्हा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी खंड एक