फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan police became helpful in the marriage of poor watchman's daughter

गरीब चौकीदार की पुत्री की शादी के लिए 36 हजार रुपये, कपड़े, जेवर पिता को सौंपा

Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Puwayan police became helpful in the marriage of poor watchman's daughter
पुवायां (शाहजहांपुर)। गरीब पुलिस चौकीदार की पुत्री की शादी में पुवायां की पुलिस मददगार बनी है। बुधवार को 36 हजार रुपये एकत्र कर इंस्पेक्टर ने चौकीदार को सौंपे।
विज्ञापन

गांव दिलीपापुर के पुलिस चौकीदार महेंद्र कुमार के पांच पुत्र और तीन पुत्री हैं। महेंद्र कुमार दो पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। चार पुत्रों की शादी होने के बाद वह महेंद्र कुमार से अलग रहने लगे और मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं। महेंद्र कुमार के साथ एक अविवाहित पुत्री और एक पुत्र रहता है। कुछ दिन पहले महेंद्र कुमार ने छोटी पुत्री प्रीति की शादी गांव मीरपुर हरदुआ में तय की थी। आठ जुलाई को बरात आएगी। गरीबी के कारण महेंद्र कुमार पुत्री की शादी के लिए काफी परेशान थे।
विज्ञापन

महेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी पुवायां इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को दी तो उन्होंने महेंद्र कुमार के घर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बुधवार को पुलिसकर्मियों ने 36 हजार रुपये एकत्र किए। शादी के लिए नकद 36 हजार रुपये और जेवर, कपड़े महेंद्र कुमार को सौंपे गए। इंस्पेक्टर ने महेंद्र कुमार को आश्वासन दिया है कि बरात के लिए भोजन, नाश्ते आदि में राशन आदि की व्यवस्था भी पुलिस की ओर से की जाएगी। बड़ा सहयेाग मिल जाने से महेंद्र कुमार और उनका परिवार काफी खुश है। बरात को लेकर उनकी चिंता दूर हो गई है। लोगों ने पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed