फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public service center operator dies after being shot under suspicious circumstances

Shahjahanpur News: जनसेवा केंद्र संचालक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

Thu, 12 Mar 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Public service center operator dies after being shot under suspicious circumstances
कांट (शाहजहांपुर)। गांव अजीजपुर जिगनेरा निवासी 34 वर्षीय सतीश वर्मा की संदिग्ध हालात में कनपटी में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। परिजन भी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सतीश वर्मा का कांट-जलालाबाद मार्ग पर पिपरौला गांव के पास जनसेवा केंद्र है। बुधवार की शाम करीब सात बजे जनसेवा केंद्र में उनको संदिग्ध हालात में गोली लग गई। जानकारी आने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि सतीश वर्मा कुछ समय से हेपेटाइटिस-सी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

उनका पेट का ऑपरेशन भी हुआ था। इलाज के लिए अपनी जमीन गिरवी रखना पड़ी थी। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। तमंचे से गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है लेकिन मौके पर तमंचा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed