फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public life thrown into disarray by overnight power cuts amidst scorching heat.

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में रात भर बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल

Sat, 25 Apr 2026 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Public life thrown into disarray by overnight power cuts amidst scorching heat.
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के साथ हाईटेंशन लाइनें ओवरलोड होने से आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। कहींं ट्रिपिंग तो कहींं लाइन फाल्ट के अलावा पॉवर कंट्रोल से होने वाली आपात कटौती आदि वजहों से रात में बार-बार बत्ती गुल होने से पंखे-कूलर दिखावटी बन गए हैं। इस कारण लोग रात में चैन की नींद भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

कुर्रियाकलां। क्षेत्र के लोग गत कई दिन से रात में बिजली के लिए तरस रहे हैं। शुक्रवार की शाम छह बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन कुछ देर बाद से कटौती लागू हो गई। शाम 7:30 बजे बिजली आई, लेकिन ट्रिपिंग से कई बार लाइन बंद हुई। रात नौ बजे से 10:30 बजे तक बत्ती गुल रहने के बाद मात्र आधा घंटे तक बिजली मिली और उसके बाद फिर से कटौती लागू हो गई। रात में 12 घंटे के दौरान चार घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पाने से तमाम लोग रातभर हाथ से पंखा झलते हुए जागने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

आदर्श कोटेदार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री जग्गू मिश्रा ने बताया कि इस समय मई माह के राशन का वितरण अप्रैल में ही किया जा रहा है, लेकिन ई-पास मशीन की बैटरी रिचार्ज नहीं हो पाने से राशन का वितरण प्रभावित हो रहा है। विद्युत निगम के अवर अभियंता ब्रजेश निषाद ने बताया कि इस समय दिन में बिजली दी जा रही है और इसके बदले रात में कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदागंज। भीषण गर्मी में पूरी रात बिजली कटौती होने से लोग पंखे-कूलर नहीं चलने से खासे परेशान हैं। दिन में लोग बिजली के बगैर किसी तरह काम चला लेते हैं, लेकिन रात में बिजली नहीं होने से लोगों को चैन की नींंद भी नहींं मिल रही है। लोग खुले में या छतों पर रात बिताने के लिए मजबूर हैं। विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी जेई अमित चौधरी के अनुसार भीषण गर्मी में लाइनें ओवरलोड होने से आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। संवाद

000
विद्युत कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान सोने का आरोप
कांट। भीषण गर्मी में हाईटेंशन लाइनों में आ रहीं खराबियां दूर करने के बजाय विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी सोकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रईस मियां ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के अभियंताओं से की है। उन्होंने बताया कि नगर फीडर की लाइन का तार रहमतपुर मार्ग पर टूट जाने पर लाइन कटवाने के लिए कई बार उपकेंद्र पर फाेन किया गया, लेकिन किसी कर्मचारी ने काॅल रिसीव नहीं की। देर रात करीब 1:30 बजे फीडर पर जाकर देखा तो सब कर्मचारी सोते मिले। एक कर्मचारी नशे में नजर आया। उन्होंने नगर फीडर के जर्जर तार बदलने के साथ लापरवाह कर्मचारियों को हटाने की मांग की है। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राम सुरेश ने बताया कि लापरवाह संविदा कर्मचारी पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed