{"_id":"62a8e4b7b89e0463c4511f90","slug":"public-hearing-day-8-out-of-16-complaints-got-resolved-shahjahanpur-news-bly4882674151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई दिवसः 16 शिकायतों में से आठ का मौके पर कराया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई दिवसः 16 शिकायतों में से आठ का मौके पर कराया निस्तारण
विज्ञापन
जनसुनवाई करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम में मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेंस एंड वैल्यू (संभव) के तहत जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नगरवासियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कुल 16 समस्याएं व शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से आठ को मौके परा ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी के निस्तारण को संबंधित अधिकरियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। कहा कि पेयजल की आपूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश बिंदु तथा कर विभाग से संबंधित शिकायतों का ससमय निस्तारण कराया जाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, कर विभाग से सीटीओ आरती सिंह, कर निर्धारण अधिकारी भूपेंद्र सिंह विसेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कूड़ा-कचरा करने वालों कर जुर्माना लगेगा जुर्माना
शाहजहांपुर। सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने विशेष सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने के उद्देश्य से नगर में कहीं पर भी कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में प्रमुख मार्गों एवं सफाई वाले स्थल पर यदि कोई व्यक्ति कचरा फेंकता मिले तो उसकी जानकारी नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर 7355003882 पर देकर कूड़ा- कचरा करने वाले व्यक्ति का नाम व क्षेत्र का नाम लिखें। फोटो एवं वीडियो भेजकर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद