फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Psychological stress was killed by shooting himself in the fame

मानसिक तनाव में यश ने मारी थी खुद को गोली

Sun, 03 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Psychological stress was killed by shooting himself in the fame
मानसिक तनाव में यश ने मारी थी खुद को गोली
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज निवासी उद्यमी हरगोविंद मोदी के बेटे 25 वर्षीय यश मोदी ने मानसिक तनाव में खुद को गोरी मार ली थी। यश ने अपने चाचा की बंदूक से सीने में गोली मारी थी। शव के पास ही बंदूक पड़ी पाई गई थी। पुलिस ने देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार यश के सीने से बड़ी संख्या में छर्रे निकले। पुलिस ने आत्महत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक कब्जे में ले ली है। पिता की तरफ से कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया कि यश ने मानसिक परेशानी के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शनिवार सुबह यश के शव का गर्रा मोक्ष धाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान शहर के तमाम उद्यमी, व्यापारी, विभिन्न राजनीतिक दलों लोग और आम जन शामिल हुए। उद्यमी हरगोविंद मोदी के छोटे बेटे यश मोदी ने शहर के डॉन एंड डोना स्कूल से इंटरमीडिएट किया था। स्नातक करने के बाद यश ने पिता के कारोबार में हाथ जुटाना शुरू कर दिया था। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार रात में यश घर आया और अपने कमरे में चला गया। रात करीब दस बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार वालों ने जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर अंदर देखा गया तो यश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। किसी तरह से परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा और यश को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। यश ने अपने चाचा की बंदूक से सीने में गोली मारी थी। शव के पास ही बंदूक पड़ी पाई गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा और कोतवाल केके तिवारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में उमड़े गण्यमान्य 
सुबह करीब साढ़े दस बजे बड़े भाई हर्षित ने यश को मुखाग्नि दी। इस दौरान उद्योगपति माधौगोपाल अग्रवाल, नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना, कटरा विधायक राजेश यादव, एसएलसी अमित यादव रिंकू, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व विधायक अवधेश वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. रवि मोहन,  अशोक बजाज, डॉ. राजेश रस्तोगी,  जगजीत सिंह माटा, मनीष खंडेलवाल आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। पिता हरगोविंद मोदी और मां रेखा मोदी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बार-बार अपने आंसू रोकने के प्रयास कर रहे थे, लेकिन बेटे मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। सूचना पर पहुंची बहन पलक घटना पर यकीन नहीं कर पा रही है। परिवार और रिश्तेदार उनको ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं। देर पहुंची यश की नानी श्मशान पहुंचकर नाती के शव के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईए ने की शोकसभा
शाहजहांपुर। उद्यमी हरगोविंद मोदी के छोटे बेटे के असामयिक निधन पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) शाहजहांपुर चैप्टर ने शोकसभा की। इसमें सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवारजनों को इस दु:ख से उबरने का धैर्य प्रदान करने की कामना की। शोकसभा में हरी किशोर गुप्ता, अनुज गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अमित गुप्ता, सुरेश सिंघल, रामचंद्र सिंघल, जगदीश अग्रवाल, किशन अग्रवाल, रमाकांत मोदी, वीरेंद्र गुप्ता, सुमन चंद्र गुप्ता, विश्व मोहन, विश्वामित्र तलवाड़, सज्जन गोयल, पीतांबर गोयल, सुधीर अग्रवाल, रवि गोयल, प्रह्लाद अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आरिफ जमाल खां, अभिनव ओमर और जीडी अग्रवाल मौजूद थे। उधर, जनता इंटर कॉलेज में उद्यमी पुत्र के असामयिक निधन पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार पांडेय समेत सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed