फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Provided information on loan schemes for MSMEs and the food processing policy.

Shahjahanpur News: एमएसएमई को ऋण योजनाओं और खाद्य प्रसंस्करण नीति की दी जानकारी

Wed, 28 Oct 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Provided information on loan schemes for MSMEs and the food processing policy.
शाहजहांपुर के एक होटल में आयोजित आईआईए के कार्यक्रम में बोलते उद्यमी अशोक अग्रवाल। स्रोत: संगठन - फोटो : 1
शाहजहांपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के स्थानीय चैप्टर की ओर से एक दिवसीय एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों को ऋण योजनाओं, वित्तीय सहायता और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के लखनऊ कार्यालय से आए सहायक महाप्रबंधक फरहान इमाम ने एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए उपलब्ध ऋण योजनाओं, वित्तीय सहायता और रियायतों की जानकारी दी। खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय बरेली के प्रभारी प्रधानाचार्य अंसिल सिन्हा और शाहजहांपुर प्रभारी असीम कुमार ने खाद्य प्रसंस्करण नीति के तहत मिलने वाले आर्थिक लाभों और रियायती दरों पर सोलर प्लांट स्थापित करने के फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन

आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार, चैप्टर चेयरमैन विनम्र अग्रवाल, सचिव रोहित गोयल, कोषाध्यक्ष जय गोविंद मोदी, मंडलीय चेयरमैन गुरजीत सिंह मोंगा, सुरेश सिंघल, शुभम खन्ना, अभिनव ओमर, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed