{"_id":"6a0deefafa30c287910cbf12","slug":"protest-staged-by-sweeping-the-cmo-office-after-not-receiving-salaries-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173823-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वेतन नहीं मिला तो सीएमओ कार्यालय में झाड़ू लगाकर विरोध जताया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वेतन नहीं मिला तो सीएमओ कार्यालय में झाड़ू लगाकर विरोध जताया गया
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में झाड़ू लगाते डॉक्टर व कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के कर्मचारियों व डॉक्टरों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतीकात्मक झाड़ू लगाकर विरोध जताते हुए वेतन दिलाए जाने की मांग की।
बुधवार को सीएमओ कार्यालय में एकत्र पदाधिकारियों ने दाम नहीं तो काम नहीं के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद परिसर में झाड़ू लगाकर आक्रोश जताया। सीएचओ संघ के जिलाध्यक्ष वरुण ने कहा कि दो माह 20 दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। इससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकारी अस्पतालों में दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मचारी ही स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं, लेकिन उन्हीं कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुदीप शुक्ला, महामंत्री विनीत पांडेय, सिद्धार्थ शर्मा, अशोक दीक्षित, श्वेता मॉरिस, अंशू मिश्रा, डॉ.जया, डॉ.रचना, अनुराग पांडेय आदि शामिल रहे।