फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों ने छेड़ा जागरूकता अभियान

Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के देश में बढ़ते ऑनलाइन व्यापार से बाजारों में थोक और खुदरा कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रांतीय आह्वान पर देशप्रेमी जागो अभियान शुरू कर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर व्यापारी हित में विदेशी कंपनियों के देश में ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा सराफ ने कहा कि लगातार बढ़ते ऑनलाइन कारोबार से बाजारों में बिक्री घटकर बमुश्किल 25 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन

कम पूंजी वाले तमाम खुदरा व्यापारियों की रोजी रोटी संकट में पड़ गई है, लेकिन संगठन किसी कीमत पर व्यापारियों को भुखमरी और आत्महत्या के कगार पर मरने के लिए नहीं छोड़ेगा। ज्ञापन में कहा है कि सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कारोबार पर तत्काल रोक लगाए, अन्यथा व्यापारी वर्ग आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगा। इस दौरान वीरेंद्र पाल सिंह गोल्डी, अनिल चतुर्वेदी, राजीव गुप्ता, देवेश गुप्ता, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed