{"_id":"60e73f778ebc3ecad861b43a","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly45248561","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा का महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा का महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
पुवायां। बंडा बिलसंडा मार्ग पर गांव मकसूदापुर में शारदा नहर पुल के पास संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में किसान मकसूदापुर में शारदा नहर के पुल के पाए एकत्र हुए। किसानों ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने खाली सिलिंडर, पिपिया आदि रोड पर रख दीं और बाइक, कार आदि भी सड़क के किनारे खड़ी कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की।
इस मौके पर मंजीत सिंह ने कहा कि डीजल के रेट बहुत ज्यादा बढ़ जाने से किसानों की कमर टूट गई है। छोटे किसान पंपिंग सेट से सिंचाई कर खेती करते हैं। महंगे डीजल के कारण खेती की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है। मालभाड़ा बढ़ने से हर वर्ग के लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला मीडिया प्रभारी सुखचैन सिंह, झरमल सिंह, कुलदीप सिंह, करनैल सिंह, बाबूराम गौतम, सतनाम सिंह, कर्नल सिंह, हरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुवायां में भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने खाली गैस सिलिंडर लेकर तहसील में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीजल, पेट्रेाल और रसोई गैस के रेट कम करने की मांग की।