फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

जलालाबाद में बिजली संकट गहराया, नाराज लोगों का प्रदर्शन

Fri, 09 Jul 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर। जलालाबाद में पिछले कई दिनों से बिजली की जबरदस्त कटौती और अव्यवस्था से परेशान होकर कई लोग तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौरभ भट्ट को दिया। इस दौरान लोगों ने तहसील परिसर में काफी देर तक धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जलालाबाद में बिजली की जबरदस्त कटौती की जा रही है। साथ ही लो-वोल्टेज और बार- बार की ट्रिपिंग की समस्या ने इस भीषण गर्मी में जीना दुश्वार हो गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसी शिकायत को लेकर जब बिजली उपकेंद्र कोई जाता है तो वहां हर समय बिजली उपलब्ध मिलती है जिससे लगता है कि जिले में बिजली सप्लाई भरपूर दी जा रही है। इसके विपरीत नगर में सप्लाई विभागीय अधिकारियों की मनमानी और अव्यवस्था का शिकार हो जाती है। इससे सरकार की छवि आम जनता में खराब हो रही है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि उन लोगों की समस्या का शीघ्र ही निस्तारण कराया जाए। ज्ञापन देने से पहले आंदोलनकारियों ने तहसील प्रांगण में धरना दिया और प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान गोपाल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, राहुल अवस्थी, आमिर खान, आकाश चंदेल,सोनू अग्निहोत्री समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर खराब, चार सौ घरों की बिजली गुल
शाहजहांपुर। कलान-परौर रोड पर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग चार सौ घरों की विद्युत सप्लाई बंद होने से लोग भीषण गर्मी में परेशान हो गए। क्षेत्र के सुगम सक्सेना, विकास, भूपेंद्र कश्यप, मुकेश श्रीवास्तव, भोले सिंह आदि लोगों ने विद्युत निगम से तत्काल ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की है। विद्युत विभाग के जेई प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed