फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

बिजली संकट : खुदागंज में एसएसओ की पिटाई, तिलहर में हंगामा

Thu, 08 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण फॉल्ट, ट्रांसफार्मर फुंकने और लो-वोल्टेज के कारण शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में जनता त्रस्त है। वहीं किसान बारिश न होने और बिजली न आने के कारण महंगा डीजल खरीदकर खेत की सिंचाई कर रहे हैं। पहले से परेशान किसानों को अब धान की रोपाई करने में समस्या का सामना कर रहा है। बिजली की वजह से ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत है। गांव की लाइन जोड़ने के लिए मारपीट, हंगामा आम हो गया है। बिजली संकट के कारण शांति व्यवस्था बिगड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। इसी क्रम में बुधवार को तिलहर और खुदागंज में बिजली न आने पर लोगों ने हंगामा किया। साथ खुदागंज में एसएसओ की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

खुदागंज। विद्युत उपकेंद्र अकबरी पर गांव के 30-40 लोगों ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे हल्ला बोल दिया। जबरन अकबरी गांव की लाइन कस्बे की लाइन से जोड़ने के लिए एसएसओ पर दबाव बनाया। दरअसल गांव की लाइन से बिजली सप्लाई कम आती है जबकि कस्बे की लाइन से जुड़ने पर बिजली सप्लाई दिन में ज्यादा घंटे आती है। जब एसएसओ ब्रजदीप ने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। मोबाइल पर वीडियो बनाने की कोशिश करने पर उनका मोबाइल जबरदस्ती लेकर वीडियो डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

एसएसओ ब्रजदीप ने खुदागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि जब वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे तभी अकबरी गांव के तमाम लोग उपकेंद्र की बाउंड्रीवॉल फांदकर अंदर आए मेनगेट खोल दिया। अंदर घुसकर विद्युत उपकेंद्र पर लगी मशीनों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उसे पीटने लगे। एक संविदा कर्मचारी ने डायल-112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा कर रहे लोग भाग गए। इसके बाद तमाम विद्युत कर्मचारी खुदागंज थाने पहुंचे और छह नामजद तथा 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान खुदागंज कस्बे की विद्युत सप्लाई लगभग एक घंटे तक बाधित रही। इस दौरान जेई द्वितीय शिवम वर्मा, अनिल चौहान, अनीस अहमद, रोहित सिंह आदि बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर : तीन दिन से अंधेरे में डूबे गांव, लोगों ने किया हंगामा
तिलहर। कई गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज बिजली उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति सुचारू कराई।
फीडर में खराबी आने के कारण तीन दिनों से गांव ग्वार, बरखेड़ा हवेली, समधाना, नवदिया, सरेली, मोहनापुर गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लोग भीषण गर्मी में परेशान थे। बुधवार को तमाम बिजली उपभोक्ता ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सब-स्टेशन पहुंच गए। लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को सूचना दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में बिजली न आने से सिंचाई भी नहीं हो सकी।
जेई नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन उपभोक्ता बिजली ठीक कराने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद कर्मचारियों ने सब-स्टेशन की इनकमिंग ट्रॉली को ठीक किया जिसके बाद ही बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। बिजली ठीक होने पर उपभोक्ता गांव लौट गए। संवाद
ट्रांसफार्मर फुंकने पर लोगों ने किया हंगामा
तिलहर। मंगलवार शाम सरकारी अस्पताल की बाउंड्री के समीप रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर आग लग जाने के बाद फुंक गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से अस्पताल मार्ग, अस्पताल कॉलोनी, मोहल्ला कच्चा कटरा और आसपास क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। रात के समय बिजली न आने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिकारियों ने उपकेंद्र पर ट्रॉली में रखा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भेजा लेकिन रास्ते में एलबीजेपी इंटर कॉलेज के सामने ट्रॉली के पहिये का बैरिंग टूट गया। इससे ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका और सप्लाई बाधित रही। बुधवार सुबह तमाम लोग विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचे और उन्होंने गर्मी में बिजली न मिलने पर नाराजगी जताई। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर लेने के लिए कर्मचारियों को शाहजहांपुर भेजा गया है। आने के बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई शुरू की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग घरों को लौट आए। हालांकि 24 घंटे बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर न आने के कारण सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। बिजली न आने से लोगों में आक्रोश है। उधर दोपहर में पीरगाह तालाब के सामने जर्जर विद्युत केबल में आग लग जाने के कारण सड़क पर लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर कर्मचारियों ने पहुंचकर आग बुझाई और दूसरी केबल मंगाकर जोड़ा गया। अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण दूसरा ट्रांसफार्मर शाहजहांपुर से मंगाया गया है शाम तक ट्रांसफार्मर आने के बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। सामान मंगाने के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है लेकिन अब तक सामान प्राप्त नहीं हुआ है। सामान आते ही जर्जर लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा।
बिजली संकट पर किसानों से बात
बिजली की भारी कटौती की जा रही है। इससे नलकूप ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। उधर बरसात न होने से धान की फसल सूख रही हैं। डीजल बहुत महंगा हो जाने से किसान बहुत परेशान हैं। अगर यह हाल रहा तो किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा। - गुरप्रीत सिंह, अजोधापुर बंडा
बिजली व्यवस्था बेहद खराब है। अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से किसान परेशान है। बिल पूरा लिया जा रहा है, लेकिन समस्या का निस्तारण कोई नहीं कर रहा है। फसलें सूख रहीं हैं। - दलबीर सिंह, हरिपुर महोलिया खुटार
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की कटौती लगातार जारी है। इस भीषण गर्मी में जहां एक ओर जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है वहीं खेती-बाड़ी के लिए बिजली न होने से नलकूप से सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे खेती पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। तीन दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रही। - श्यामपाल वर्मा , तिलहर

भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण हाल बेहाल है। आए दिन फाल्ट होने से बिजली नदारद रहती है। अधिकारियों को बिजली ठीक कराने को लेकर लगातार सूचना दी जाती है मगर बिजली ठीक नहीं होती है। बिजली न आने से सिंचाई भी प्रभावित होती है और फसलों को नुकसान होता है। - अशोक कुमार, तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed