फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

प्रधानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने का विरोध

Tue, 15 Jun 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
protest
तिलहर। अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में ग्राम प्रधानों व उनके परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही सीओ को ज्ञापन देकर रिपोर्ट निरस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय के डबाकरा भवन में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन विरोधियों के दबाव में ग्राम प्रधानों और उनके परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनका उत्पीड़न कर रहा है। बैठक के बाद सभी ग्राम प्रधान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे को ज्ञापन देते हुए कहा कि जैतीपुर ग्राम पंचायत आजमाबाद मुड़िया में 11 जून को जब ग्राम पंचायत समिति की बैठक में कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान कल्पना देवी के पिता इरमान सिंह सहित उनके परिजन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह तिलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हजरतपुर में राजनीतिक द्वेष के कारण ग्राम प्रधान गुड्डी देवी व उनके पति श्यामाचरण सहित अन्य परिजन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने पुलिस उपाधीक्षक से दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराकर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के संयोजक बृजेश कुमार वर्मा, जिला महासचिव डॉ बृजपाल सर्वेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, मदन लाल वर्मा, रक्षपाल सिंह यादव, देवकीनंदन गंगवार, वीरेंद्र सिंह यादव, जगतपाल सिंह, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, सुधीर कुमार गंगवार, मेघनाद वर्मा, श्यामपाल वर्मा, चंद्रमोहन गंगवार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed