{"_id":"6053a3a68ebc3e8ca83627d9","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly441078793","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के नोटिस से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के नोटिस से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बैंक की किस्त अदा न करने पर मिले नोटिस से परेशान होकर एक युवक रोजा रेलवे कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सीओ के पहुंचने के बाद उसे नीचे उतारा गया। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
बताया जाता है कि थाना सदर बाजार के महमंद हद्दफ निवासी छोटे लाल का पुत्र प्रमोद कुमार बृहस्पतिवार दोपहर रोजा रेलवे कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने बताया कि उसने एक ई-रिक्शा बैंक से लोन लेकर खरीदा था। तीन माह बाद उसका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उसने अपना ई-रिक्शा रोजा के रेलवे कॉलोनी निवासी व्यक्ति के हाथ 21 हजार रुपये में बेच दिया। नोटरी द्वारा एग्रीमेंट किया कि इसके बाद बैंक की बकाया किस्त वह व्यक्ति अदा करेगा। लेकिन उस व्यक्ति ने एग्रीमेंट के आधार पर कोई भी किस्त अदा नहीं की। यहां तक की ई-रिक्शा तीसरे व्यक्ति को बेच दिया। बैंक की किस्त अदा न होने पर बैंक लगातार उसे नोटिस भेज रही थी, जिससे वह परेशान था। उसका आरोप है कि वह कई बार सदर थाने गया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। तब मजबूरी में आकर उसने यह कदम उठाया, ताकि अपनी आवाज अधिकारियों तक पहुंचा सके। प्रमोद के पानी पर की टंकी पर चढ़े होने की सूचना उसके परिजनों को मिली तो उसकी पत्नी, मां, बहन व बहनोई मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ ट्रेनिंग अंजनी कुमार पांडे, एसएसआई दिलीप कुमार यादव, एसआई गुड्डू सिंह भी मौके पर पहुंच गए। समझा-बुझाकर प्रमोद के नीचे उतारा प्रमोद के नीचे उतरने के बाद रोजा पुलिस ने राहत की सांस ली।