फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

राज्य कर्मचारियों ने रखा एक दिन का उपवास

Fri, 19 Mar 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बृहस्पतिवार केे राज्य कर्मचारियों ने एक दिन का उपवास रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी खिरनीबाग रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। पूर्व जिला मंत्री दिनेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि 19 से 27 फरवरी तक सभी कर्मचारियों द्वारा काला फीता बांधकर विरोध किया गया था। 28 फरवरी से 17 मार्च तक समस्त कार्यालय में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। लेकिन सरकार द्वारा कोई भी सकारात्मक कदम न उठाए जाने पर कर्मचारियों को एक दिन का उपवास रखकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिषद की मांग है कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए, केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मचारियों को भी समान भत्ते प्रदान किए जाएं तथा वेतन विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए। सिंचाई संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार द्वारा सिंचाई संघ के कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों पर नाराजगी जताई गई, तो पशुपालन संघ के अध्यक्ष अजय पाल ने पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक फार्मासिस्ट का पद नाम बदलकर चिकित्सा पशु अधिकारी और पदोन्नति चीफ वेटनरी फॉर्मेसी अधिकारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील पुवायां के अध्यक्ष प्रदेश मिश्रा ने सरकार की हठधर्मिता पर रोष जताया। लैब टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह द्वारा उपार्जित अवकाश 300 दिन से बढ़ाकर 600 दिन किए जाने की मांग की। एक्स-रे संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डीपी शुक्ला, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री राकेश चंद्र गुप्ता, राजेश पांडे, ज्ञानेश बाजपेई, प्रेम शंकर सक्सेना, जेडी बंसल आदि ने भी विचार रखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर अनूप मिश्रा, संजय कुमार, रमेश चंद कनौजिया, रामू नायक, अजय सिंह वर्मा, डॉ. आरती, सुभाष खन्ना, मोहित वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed