फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

पुवायां में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे राकिमसं के कार्यकर्ता

Fri, 24 Jan 2020 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
protest
पुवायां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को पुराने एसडीएम कार्यालय के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके साथ तमाम किसान भी धरने पर बैठ गए। किसानों ने छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर रोष जताया है। मांग की गई कि पशुओं को जल्द पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान पुवायां पहुंचे और राजीव चौक पर भूख हड़ताल पर बैठने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कहा कि वह लोग धरना प्रदर्शन के लिए तय जगह पुराने एसडीएम कार्यालय पर ही आंदोलन करें। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुराने एसडीएम कार्यालय के पास पहुंचे और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि छुट्टा पशु फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान बेहद परेशान हैं, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। तमाम बार मांग के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोपहर बाद नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन किसानों ने कहा कि उनको लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। इसके बाद नायब तहसीलदार वापस चले गए। भूख हड़ताल पर जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह के साथ पवन कश्यप, रामशंकर मिश्रा आदि बैठे। इस मौके पर नरेंद्रपाल सिंह, अंबरीष दीक्षित, अंग्रेज सिंह, सचिन मिश्रा, मनोज शंखवार, नवनीत मिश्रा सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed