{"_id":"61bb8e47545f743d7a296c6d","slug":"protest-farmasist-shahjahanpur-news-bly4694871190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के सामने धरना देते फार्मासिस्ट
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले प्रभार भत्ता बढ़ाए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के बाहर धरना दिया गया।
17 दिसंबर से इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज के समस्त फार्मेसिस्ट डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले प्रात: आठ बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद हुई सभा में जिलाध्यक्ष जेडी बंसल ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब 17 से 19 दिसंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। इसमें आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी। 20 दिसंबर से फार्मासिस्ट संवर्ग के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान डॉ. जेडी बंसल, डॉ. मोहम्मद अली, डॉ. मोहम्मद मुजाहिद, डॉ. लईक अहमद, डॉ. एसवी सचान, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. जुबैर, डॉ. सुभाष कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद