फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest,farmasist

आज से इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट

Fri, 17 Dec 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
protest,farmasist
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के सामने धरना देते फार्मासिस्ट - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले प्रभार भत्ता बढ़ाए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के बाहर धरना दिया गया।
विज्ञापन

17 दिसंबर से इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज के समस्त फार्मेसिस्ट डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले प्रात: आठ बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद हुई सभा में जिलाध्यक्ष जेडी बंसल ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अब 17 से 19 दिसंबर तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। इसमें आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी। 20 दिसंबर से फार्मासिस्ट संवर्ग के समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान डॉ. जेडी बंसल, डॉ. मोहम्मद अली, डॉ. मोहम्मद मुजाहिद, डॉ. लईक अहमद, डॉ. एसवी सचान, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. जुबैर, डॉ. सुभाष कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed