{"_id":"61c0dc9acf7395016736514d","slug":"protest-alcohol-ban-shahjahanpur-news-bly4699157130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बंदी के लिए कानून बनाने के लिए प्रदर्शन कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बंदी के लिए कानून बनाने के लिए प्रदर्शन कर दिया धरना
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सोमवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर धरना प्रदर्शन करते शराब बंदी संयुक्त मो?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रदेश में शराब बंदी कानून बनाए जाने की मांग को लेकर शराब बंदी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर धरना दिया। बाद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में मोर्चा के अतिरिक्त स्वयंसेवी संगठन सर्वोदय संघ के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। आर्य समाज टाउनहाल के कोषाध्यक्ष वेदपाल सिंह, सामाजिक संगठन जनता की आवाज के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता और भाकपा नेता सुरेश कुमार भी मांग का समर्थन कर अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने में शामिल हुए। धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला प्रभारी सेठपाल सिंह ने कहा कि अधिक शराब पीने से गरीबों के परिवार उजड़ रहे हैं। उनके घर की महिलाएं व बच्चे हिंसा के शिकार हो रहे हैं। अपराधों के साथ दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
ज्ञापन में शराब को राज्य में प्रतिबंधित कर शराब बंदी का कानून बनाने, प्रदेश मेें शराब बनाने के सभी वैध-अवैध कारखानें बंद किए जाने, संविधान के अनुच्छेद-47 का पालन करने के लिए स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालने वाले मादक पदार्थों के चलन पर रोक लगाने, जहरीली शराब की घटनाओं की सीबीआई जांच कर दोषियों को दंडित करने आदि मांगें शामिल हैं। इस दौरान शिवनंदन सागर, अनिल भास्कर, जेबी सिंह, राम प्रसाद बौद्घ, सावित्री शर्मा, शशि मिश्रा, सतरूपा मिश्रा, राम बहादुर शास्त्री आदि मौजूद रहे।