{"_id":"61560ccd8ebc3e655f210327","slug":"protest-against-murder-shahjahanpur-news-bly4614282199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के कारोबारी की पुलिस पिटाई से मौत के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के कारोबारी की पुलिस पिटाई से मौत के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
तिलहर में सपा कार्यकर्ता मनीष की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हुए
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर पुलिस की पिटाई से मौत के मामले में समाजवादी पार्टी और समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार शाम कैंडल मार्च निकाला और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। बिरियागंज स्थित पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में तहसील के सामने स्थित शहीद कुटी पहुंचे। यहां दो मिनट का मौन धारण रखकर दिवंगत की आत्मा की सद्गति की प्रार्थना की।
सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने मनीष गुप्ता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम है, मनीष की हत्या एक ताजा उदाहरण है। सपा नगर अध्यक्ष आरिफ अंसारी, लालबाबू, सौरभ गुप्ता, राशिद मंसूरी, नईम, सर्वेश गोस्वामी, जाने आलम, विकास यादव, अंकित यादव, रवि यादव, फ़रीद, अनीस ख़ाँ, सरताज, इलियास, आकाश दीक्षित, सलमान ख़ां, तौहीद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
कारोबारी की हत्या के विरोध में वैश्य समाज का प्रदर्शन
शाहजहांपुर। कानपुर के रियल एस्टेट कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर पुलिस द्वारा पीट-पीट कर हत्या के विरोध में वैश्य समाज ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन
वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रजत गुप्ता के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि रियल एस्टेट कारोबारी को गोरखपुर पुलिस ने जांच के नाम पर होटल में हत्या कर दी। इसमें संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और हत्याकांड की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। दिवंगत के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। सचिव मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता, देवेश गुप्ता, उत्तम गुप्ता, काव्य गुप्ता, अंकित गुप्ता, शिवकुमार, दीपू, गौतम आदि शामिल रहे।
मनीष हत्याकांड की व्यापारियों ने की कड़ी निंदा
उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की कोर कमेटी की जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता में जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। इसमेें पदाधिकारियों ने कानपुर के युवा व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिस कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने पर रोष जताया।
निंदा प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा और दोषी पुलिस कर्मियों कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री नाजिम खां, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठौर, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश मोदी, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल रैना, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, रोहित अग्रवाल, सुरेंद्र सेठी, शहबाज खां आदि मौजूद रहे।