शाहजहांपुर। कानपुर में आई लव मोहम्मद लिखने पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज हाेने के बाद जिले में विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सांकेतिक तरीके से प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
निवर्तमान प्रदेश सचिव फरीद अली खां के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि कानपुर में आई लव मोहम्मद लिखने पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का कांग्रेस विरोध करती है। ज्ञापन में मुकदमे को वापस लेकर पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने व सदर थाने के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी, अनूप वर्मा, मोहम्मद सलीम, रोहित पाल, सैफ अंसारी, शबरोज, एजाज राही आदि शामिल रहे।