फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest against corruption

पीएम आवास के आवेदकों से रिश्वत मांगने पर, डूडा कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Sat, 11 Sep 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
protest against corruption
शाहजहांपुर में डूडा आफिस के समाने धरना प्रदर्शन करते जनता की आवाज संगठन के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डूडा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष संजीव इंसान के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित डूडा कार्यायल पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवेदन करने वालों से डूडा कार्यालय के कर्मचारियों और दलालों के माध्यम से रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंची अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वर्षा व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पात्रों से रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों व दलालों पर अंकुश लगाने तथा कार्रवाई की मांग की गई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वर्षा ने रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। संगठन की महिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता, जिलाध्यक्ष संकल्प अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, नगराध्यक्ष नकुल मौर्या, इश्तखार अहमद उर्फ अक्का, मोहम्मद नबी, नीरज, गोलू गुप्ता, बालक गुप्ता, सूरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे रिश्वत मांगी गई, वह आरोपी का नाम और कितनी रिश्वत मांगी गई यह बताएं। रिश्वत मांगने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों का कहना है कि उनकी किस्तें नहीं आई हैं, उनसे भी लिखकर देने के लिए बोला गया है। लेकिन अभी किसी की तरह से लिखित में नहीं आया है। अगर कोई लिखित में शिकायत आती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- अतुल पाठक, परियोजना निदेशक, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed