{"_id":"6807edf1b04f1d7e7d023db4","slug":"protest-against-change-in-pension-rules-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-142200-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेंशन के नियमों में बदलाव के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेंशन के नियमों में बदलाव के विरोध में किया प्रदर्शन
Wed, 23 Apr 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन करते सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के पदा
शाहजहांपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पेंशन के नियमों में बदलाव को लेकर मंगलवार को खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा।
बताया कि इसी वर्ष के शुरुआत में आठवें वेतन आयोग की घोषणा से देश के कर्मचारियों और पेंशनरों को एक संदेश दिया गया कि सरकार अपने कर्मचारियों एवं पेंशनरों के वेतन एवं पेंशन का पुनरीक्षण एक जनवरी, 2026 से करना चाहती है। इस घोषणा से सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अभी तक आठवें वेतन आयोग के गठन की कार्यवाही नहीं की गई है। इससे कर्मचारी निराश हैं।
इसी के मध्य बिल 2025 एक कानून के रूप में सामने आ गया है। इस बिल में पूर्व पेंशन के नियमों में बदलाव करके पेंशनरों के समूह में भेद करने का प्रयास किया गया। इसमें 31 दिसंबर, 2025 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण नहीं किया जाएगा। महंगाई भत्ता में देरी पर पेंशनरों में असंतोष है। मांग है कि नियमों में किए गए बदलाव को तत्काल निरस्त किया जाए। आठवें वेतन आयोग के गठन की कार्यवाही पूर्ण कर वेतन पुनरीक्षण का विषय भी संदर्भित किया जाए, महंगाई भत्ते की तिथि जारी की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय सिंह वर्मा, जिला मंत्री संत कुमार विश्वकर्मा, शराफत अली, खालिद मजीद, रामकुमार, अवतारी सिंह, बालकृष्ण, प्रमोद कुमार सक्सेना, सुधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।