फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest against challan by parking e-rickshaws

Shahjahanpur News: ई-रिक्शे खड़े कर चालान का विरोध

Wed, 27 Nov 2024 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Protest against challan by parking e-rickshaws
​खिरनीबाग रामलीला मैदान में चालकों ने खड़े किए ई-रिक्शा। स्रोत: यूनियन
शाहजहांपुर। हाईवे पर ई-रिक्शा का चालान काटने का चालकों ने विरोध किया। कई लोगों ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में ई-रिक्शा खड़े कर दिए। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के निर्देश पर टीएसआई बाल कृष्ण यादव ने ई-रिक्शा चालकों से खिरनीबाग रामलीला मैदान में बात की। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि सैकड़ों ई-रिक्शा चालक हाईवे किनारे बसे गांव में रहते हैं। उनको शहर में ई-रिक्शा लाने के लिए हाईवे से गुजरना पड़ता है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस उनका चालान काट देती है। ई-रिक्शा सीज कर दिया जाता है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। इस पर टीएसआई ने कहा कि इस मामले में उच्चाधिकारियों से बात कर कोई रास्ता निकाला जाएगा। इस दौरान ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष महफूज समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed