फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Proposal for a new industrial line and improvement of power supply in rural areas.

Shahjahanpur News: नई औद्योगिक लाइन और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में सुधार का प्रस्ताव

Wed, 22 Jul 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Proposal for a new industrial line and improvement of power supply in rural areas.
तिलहर। विधायक सलोना कुशवाहा ने मंगलवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल से भेंट की। उन्हें नई औद्योगिक लाइन बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही जर्जर हो चुकीं ग्रामीण क्षेत्र की लाइनों में भी सुधार की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बिजली आपूर्ति की वर्तमान व्यवस्था के कारण स्थानीय उद्योगों को निर्बाध और पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इस स्थिति में औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग विद्युत लाइन का निर्माण कराया जाना जरूरी हो गया है। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लचर बिजली आपूर्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने विधायक को आश्वस्त किया कि गांवों की बिजली लाइनों की जांच कराकर उनकी मरम्मत का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि, जिला पंचायत सदस्य झब्बू सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू, अपना दल के नगर अध्यक्ष सैफ खां आदि विधायक के साथ मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि विधायक की ओर से प्राप्त औद्योगिक विद्युत लाइन के निर्माण का प्रस्ताव अधीक्षण अभियंता के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही नई लाइन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed